झारखंड में शराब की दुकानों पर नहीं हुई भीड़, SWIGGY कर रही है होम डिलीवरी

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 21 May 2020 6:22 PM

विज्ञापन

झारखंड में 20 मई से शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों को खोल दिया गया है. राज्यभर में शराब की खुदरा बिक्री के लिए काउंटर सेल और टोकन सिस्टम लागू किया गया है, वहीं 9 शहरों में शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गयी है. झारखंड में शराब की दुकानों पर कहीं भी भीड़ नहीं देखी गयी. जैसा कि दिल्ली में देखा गया था कि शराब की दुकानें खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ टूट पड़ी थी और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह उल्लंघन हुआ था. ऐसा कोई भी नजारा झारखंड में देखने को नहीं मिला.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में 20 मई से शराब की खुदरा बिक्री के लिए दुकानों को खोल दिया गया है. राज्यभर में शराब की खुदरा बिक्री के लिए काउंटर सेल और टोकन सिस्टम लागू किया गया है, वहीं 9 शहरों में शराब की होम डिलीवरी की व्यवस्था भी की गयी है. झारखंड में शराब की दुकानों पर कहीं भी भीड़ नहीं देखी गयी. जैसा कि दिल्ली में देखा गया था कि शराब की दुकानें खुलने के साथ ही लोगों की भीड़ टूट पड़ी थी और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरी तरह उल्लंघन हुआ था. ऐसा कोई भी नजारा झारखंड में देखने को नहीं मिला.

Also Read: लुटेरों को दिखायें अंगूठा, अपने घर जाने के लिए यहां से मदद लें झारखंड के प्रवासी

खाने के सामान के आर्डर के लिए मंच उपलब्ध कराने वाली स्विगी ने राजधानी रांची में अल्कोहल (शराब) घरों पर आपूर्ति करने का काम शुरू कर दिया है. कंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलीवरी’ के लिए संबंधित राज्य सरकारों से भी बातचीत कर रही है. स्विगी ने एक बयान में कहा कि रांची में घरों तक शराब की आपूर्ति का काम शुरू हो गया है, राज्य के अन्य शहरों में एक सप्ताह के भीतर यह शुरू हो जायेगा.

उम्र और वैलिड आईडी अपलोड करने के बाद ही होगी होम डिलीवरी

बयान के अनुसार कंपनी दूसरे राज्यों में ‘ऑनलाइन आर्डर’ पूरा करने और उसकी ‘होम डिलीवरी’ के लिए संबंधित राज्य सरकारों से बातचीत कर रही है. स्विगी ने कानून के अनुसार अल्कोहल की सुरक्षित आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर कदम उठाये हैं. इसमें अनिवार्य रूप से उम्र और उपयोगकर्ता के सत्यापन के उपाय शामिल हैं.

स्विगी के उपाध्यक्ष (उत्पाद) अनुज राठी ने कहा, ‘सुरक्षित और जवाबदेह तरीके से अल्कोहल की घरों तक आपूर्ति के जरिए हम खुदरा दुकानदारों के लिए अतिरिक्त कारोबार सृजित कर सकते हैं. साथ ही शराब की दुकानों पर भीड़-भाड़ की समस्या भी दूर होगा और समाजिक दूरी को बढ़ावा मिलेगा.’

Also Read: झारखंड में कोरोना ब्लास्ट : एक दिन में कोविड-19 के रिकॉर्ड 42 मामले सामने आये, 18 लोग अकेले गढ़वा में

उन्होंने कहा कि कंपनी के पास प्रौद्योगिकी और ढांचागत सुविधा है जिससे वह छोटे-छोटे गली-मोहल्ले भी सामानों की आपूर्ति कर सकती है. कंपनी किराना सामानों और कोविड-19 राहत उपायों का दायर बढ़ाने जैसी पहल के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है. बयान के अनुसार स्विगी ने राज्य सरकारों के दिशा-निर्देश के अनुसार लाइसेंस और अन्य जरूरी दस्तावाजों का सत्यापन करने के बाद अधिकृत खुदरा दुकानदारों के साथ गठजोड़ किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola