Ranchi News: युवती को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप में मकान मालिक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में एक युवती को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप में उसी के मकान मालिक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

Ranchi News : चुटिया थाना की पुलिस ने युवती को इंस्टाग्राम पर आपत्तिजनक मैसेज और वीडियो भेजने के आरोप में गिरफ्तार संदीप साहू को गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. मामले में पीड़ित युवती ने उसके खिलाफ चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. आरोपी चुटिया थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इंस्टाग्राम पर अशलील मैसेज और वीडियो भेजने लगा मकान मालिक

पीड़ित युवती आरोपी के घर में 16-17 महीने से किरायेदार के रूप में रह रही थी. पीड़ित युवती के अनुसार किराया देने को लेकर उसकी बात कभी- कभी मकान मालिक संदीप साहू के साथ होती थी. परिचित होने की वजह से पहले संदीप साहू ने इंस्टाग्राम पर रिक्वेस्ट भेजा और फ्रेंड लिस्ट में शामिल हो गया. इसके बाद आरोपी युवती को इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजने लगा. पहले तो युवती ने लोक- लज्जा के भय से इस बात को किसी को नहीं बतायी. लेकिन बाद में आरोपी युवती को होटल जाने के लिए दबाव बनाने लगा. लेकिन युवती के विरोध करने पर आरोपी वहां से भाग निकला.

युवती को फ्लैट चलने को कहा, जबरन हाथ पकड़ने का किया प्रयास

फिर से आरोपी ने 15 अक्तूबर को अपने फ्लैट में चलने के लिए कहने लगा. युवती ने जब इसका विरोध किया, तब उसे बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गयी. 16 अक्तूबर को जब युवती अपने कमरे में थी, तब संदीप साहू वहां आकर युवती का हाथ पकड़ जबरदस्ती करने का प्रयास किया. लेकिन युवती के विरोध करने पर वह भाग निकला. तब युवती ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी और फिर मामले की जानकारी चुटिया थाना की पुलिस को. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की है.

Also Read: कलयुगी पिता ने बेटे को टांगी से काटकर मारा, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola