आइबी अफसर बन कर की करोड़ों की ठगी, गिरफ्तार

Author : Shaurya Punj Published by : Prabhat Khabar Updated At : 14 Mar 2020 12:28 AM

विज्ञापन

लालपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में शुक्रवार को शेखर कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से कोडरमा मधुकर नगर झुमरी तिलैया का रहनेवाला है.

विज्ञापन

रांची : लालपुर पुलिस ने नौकरी दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी के आरोप में शुक्रवार को शेखर कुमार नामक युवक को गिरफ्तार किया है. वह मूल रूप से कोडरमा मधुकर नगर झुमरी तिलैया का रहनेवाला है. वर्तमान में करमटोली चौक स्थित वसुंधरा अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 902 में जीजा और बहन के साथ रहता था. पूर्व में वह दीपाटोली में रहता था. तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कमरे से ठगी के शिकार लोगों के अंक पत्र, एडमिट कार्ड, स्टांप पेपर सहित अन्य सामान बरामद किया है. पूछताछ में उसने 50 लोगों से नौकरी दिलाने के नाम पर दो से तीन लाख रुपये ठगने की बात स्वीकार की है.

बताया कि वह कई वर्षों से ठगी कर रहा है. इसके लिए राज्य के विभिन्न जिलों में नेटवर्क तैयार कर रखा है. जिसके जरिये लोग उसके पास नौकरी के लिए आते थे. वह लोगों को विश्वास में लेने के लिए उनसे लिये गये पैसे के बदले यह कहते हुए चेक देता था कि अगर आपका काम नहीं हुआ तो आप एकाउंट से पैसे निकाल लीजिएगा. लेकिन वह अपने एकाउंट में पैसे नहीं रखता था. कुछ लोगों को जाली चेक दे देता था. इस वजह से चेक क्लियर नहीं होता था.

पुलिस को सौ लोगों से ठगी करने की आशंका

पुलिस को आशंका है कि आरोपी करीब 100 लोगों से ठगी कर चुका है. जिन लोगों के अंकपत्र और अन्य पहचान पत्र मिले हैं उनसे भी पुलिस आरोपी के बारे में जानकारी एकत्र करने का प्रयास कर रही है. आरोपी झारखंड और भारत सरकार में कोई भी नौकरी लगाने का वादा करता था. उसने शिक्षक बहाली के नाम पर भी कई लोगों से रुपये लिये थे. आरोपी खुद को कभी आइबी, तो कभी एनआइए का अधिकारी बताकर लोगों को पहले अपने प्रभाव में लेता था. लोगों को बताता था कि वर्तमान में एनआइए में टेरर फंडिंग का मामला देख रहा है. उसके जिम्मे रांची, गुमला, खूंटी और कोलकाता का काम है. शेखर कुमार ठगी करने के पहले विश्वास जमाने के लिए लोगों को भारत सरकार के नाम पर अपना पहचान पत्र भी दिखाता था. जिसमें उसका पद सहायक सचिव विशेष आसूचना ब्यूरो लिखा रहता था. इसके साथ ही शेखर ठगी के शिकार कुछ लोगों को दबाव बनाने पर कुछ रुपये लौटा भी देता था.

विज्ञापन
Shaurya Punj

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola