जन्माष्टमी पर रांची के मंदिर में जीवंत होंगी श्रीकृष्ण की बाल लीलाएं, कोलकाता से पहुंचे कलाकार

Updated:
विज्ञापन

रांची के पुंदाग स्थित श्री राधाकृष्ण मंदिर में जन्माष्टमी पर विशेष आयोजन। कलाकार नृत्य-नाटिका के जरिए श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का जीवंत चित्रण करेंगे।

विज्ञापन

रांची: पुंदाग स्थित श्री राधाकृष्ण प्रणामी मंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसे लेकर मंदिर परिसर की विशेष साज-सज्जा की जा रही है. जन्माष्टमी महोत्सव में कोलकाता से आये कलाकार भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं और उनके दिव्य चरित्र पर आधारित विशेष नृत्य-नाटिका प्रस्तुत करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल और प्रवक्ता संजय सर्राफ ने बताया कि जन्माष्टमी को लेकर राधा-कृष्ण के लिए वृंदावन से विशेष रूप से आभूषण जड़ित आकर्षक वस्त्र मंगाये गये हैं. महोत्सव के दौरान इन वस्त्रों में भगवान के विशेष स्वरूप के दर्शन श्रद्धालुओं को होंगे.

महोत्सव में प्रस्तुत होने वाली नृत्य-नाटिका में श्रीकृष्ण के जीवन, उनकी बाल लीलाओं, राधा-कृष्ण के प्रेम और भक्ति, कंस वध तथा भगवान श्रीकृष्ण के दिव्य चरित्र का मनोहारी चित्रण किया जायेगा. भक्ति, संगीत और नृत्य के माध्यम से श्रीकृष्ण की लीलाओं को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया जायेगा.

श्रद्धालु भगवान के बाल स्वरूप के दर्शन कर सकेंगे और झूलन उत्सव का आनंद भी लेंगे. जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

यह भी पढ़ें: एक ब्रेन डेड मरीज बचा सकता है 8-9 लोगों की जिंदगी, रांची में अंगदान को लेकर डॉक्टरों ने बतायी पूरी प्रक्रिया

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola