देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती सुधार यात्रा पहुंची कोल्हान, छात्रों से संवाद कर पारदर्शी नियुक्ति की उठी मांग

Updated:
विज्ञापन

देवेन्द्र नाथ महतो

छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा झारखंड के कोल्हान क्षेत्र में पहुंच गई है. यात्रा के दौरान छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों ने भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं के खिलाफ आवाज उठाई और पारदर्शी नियुक्ति प्रक्रिया की मांग की.

विज्ञापन

11वें दिन जमशेदपुर से सरायकेला पहुंची यात्रा, पश्चिमी सिंहभूम में अभियान जारी रखने का ऐलान

आपके शहर में

विज्ञापन

झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं और नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो की भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा गुरुवार को कोल्हान क्षेत्र पहुंची. यात्रा के 11वें दिन जमशेदपुर और सरायकेला-खरसावां जिले में विभिन्न स्थानों पर छात्रों के साथ संवाद किया गया. इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक और अभिभावक मौजूद रहे और भर्ती व्यवस्था में सुधार की मांग का समर्थन किया.

शहीद निर्मल महतो को दी श्रद्धांजलि

यात्रा की शुरुआत जमशेदपुर के बड़ाम स्थित शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ हुई. इसके बाद यात्रा पटमदा स्थित जल्ला कॉलेज पहुंची, जहां छात्रों के साथ संवाद और वार्ता की गयी. यहां भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार को लेकर चर्चा हुई.

इसके बाद देवेंद्रनाथ महतो उलियान स्थित शहीद निर्मल महतो के समाधि स्थल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की. समाधि स्थल पर आयोजित मीडिया वार्ता में उन्होंने कहा कि छात्र अपनी न्यायसंगत मांगों को लेकर अडिग हैं. सरकार को नियुक्ति प्रक्रिया में पूर्ण पारदर्शिता की गारंटी देनी होगी.

सरकार पर छात्र विरोधी नीतियों का आरोप

देवेंद्रनाथ महतो ने कहा कि सरकार की छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ पूरे झारखंड के छात्रों को एकजुट किया जायेगा. उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और योग्य अभ्यर्थियों को निष्पक्ष तरीके से अवसर देने की मांग दोहरायी.

इसके बाद यात्रा को-ऑपरेटिव कॉलेज पहुंची, जहां छात्रों को संबोधित किया गया. यहां भी भर्ती व्यवस्था में सुधार और प्रतियोगी परीक्षाओं को पारदर्शी बनाने को लेकर छात्रों से संवाद किया गया.

सरायकेला में छात्रों से किया संवाद

यात्रा आगे साकची पहुंची और देर शाम सरायकेला-खरसावां जिले में प्रवेश किया. यहां सिद्धू-कान्हू पार्क में छात्रों के साथ संवाद किया गया. यात्रा के दौरान विभिन्न स्थानों पर छात्रों और युवाओं ने अभियान के प्रति समर्थन जताया.

दिन के अंतिम चरण में सरायकेला के बिरसा चौक पर राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन किया गया. इस दौरान अगले दिन शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले में प्रवेश कर भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा को आगे जारी रखने की घोषणा की गयी.

यात्रा के दौरान आयोजकों की ओर से कहा गया कि अभियान का उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी नियुक्तियों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छात्रों और युवाओं को जागरूक एवं एकजुट करना है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola