जन्माष्टमी पर हरमू मैदान में दही-हांडी का रोमांच, जीतने वाली गोविंदा टीम को 51 हजार का इनाम
रांची के हरमू मैदान में आज 14वां जन्माष्टमी महोत्सव मनाया जाएगा। दही हांडी प्रतियोगिता में विजेता टीम को 51 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा।
रांची: श्री कृष्ण जन्माष्टमी व दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता आयोजन समिति, हरमू की ओर से शुक्रवार को 14वें वार्षिक जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया जायेगा. हरमू मैदान में शाम चार बजे से रात नौ बजे तक दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता होगी. इसमें स्थानीय और आसपास के क्षेत्रों से गोविंदाओं की विभिन्न टोलियां हिस्सा लेंगी. प्रतियोगिता की विजेता टीम को 51 हजार रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा, जबकि अन्य प्रतिभागी टीमों को सांत्वना पुरस्कार दिया जायेगा.
आपके शहर में
समिति के मुख्य संरक्षक इंद्रजीत यादव ने बताया कि हरमू मैदान में पिछले 13 वर्षों से जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन होता आ रहा है. इस वर्ष महोत्सव का 14वां आयोजन है. शाम सात बजे से बालगोपाल यानी श्रीकृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता भी होगी.
जन्माष्टमी के अवसर पर हरमू साकेत विहार स्थित राधा-कृष्ण गोवर्धन मंदिर में मध्यरात्रि 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के शुभ मुहूर्त पर विशेष पूजा-अर्चना और महाआरती की जायेगी. इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया जायेगा.
महोत्सव को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष बनारस यादव, शंभू नाथ यादव, दीपक भारद्वाज, बजरंगी यादव, मनोज पांडे, रामाशीष यादव, रमेश, विश्वजीत सिंह, अरुण कुमार झा, नवीन कुमार झा, गोविंद वाल्मीकि, सदानंद सिंह यादव, महानंद यादव, रितेश यादव सहित अन्य सदस्य जुटे हुए हैं.
यह भी पढ़ें: रांची में जन्माष्टमी की खास तैयारी, हरियाली थीम में सजेगा बाबा श्याम का दरबार; रात 12:45 बजे होगी शयन आरती
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए