Kal Ka Mausam: झारखंड में 3 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

झारखंड में भारी बारिश का अलर्ट.
Kal Ka Mausam: झारखंड में 26, 28 और 29 जून को भारी बारिश होगी. मौसम विभाग ने इसका अलर्ट भी जारी कर दिया है. झारखंड में कल का मौसम कैसा रहेगा.
Kal Ka Mausam: झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से इस संबंध में येलो अलर्ट जारी कर दिया गया है.
26 जून को उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में वर्षा का अलर्ट
मंगलवार (25 जून) को मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि 26 जून, 28 जून और 29 जून तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होगी. मौसम विभाग के मौसम पूर्वानुमान पदाधिकारी ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.om) को कल के मौसम के बारे में बताया कि बुधवार यानी 26 जून को राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं दक्षिण-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा होने की संभावना है.
संताल परगना के 6 जिलों समेत 10 जिलों में होगी भारी बारिश
झारखंड के उत्तर-पूर्वी हिस्से में संताल परगना के 6 जिले (देवघर, दुमका, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज) के साथ-साथ गिरिडीह और धनबाद जिले आते हैं. वहीं, दक्षिण-पूर्वी हिस्से में पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिले आते हैं. इन सभी 10 जिलों में 26 जून को कहीं-कहीं भारी वर्षा की चेतावनी दी है.
28 जून को पलामू, गढ़वा समेत 6 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
मौसम विभाग ने कहा है कि 28 जून को झारखंड के उत्तर-पश्चिमी और मध्य भागों में कुछ जगहों पर भारी बारिश होने का अनुमान है. इस दिन पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला जिले में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी, ऐसा मौसम विभाग के पूर्वानुमान पदाधिकारी ने कहा है.
29 जून को भी झारखंड के कई जिलों में होगी भारी वर्षा
भारी बारिश का यह दौर 29 जून को भी जारी रहेगा. इस दिन झारखंड के कम से कम 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कहा गया है कि झारखंड के उत्तर-पूर्वी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी रांची के साथ-साथ कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग और धनबाद जिले में कुछ जगहों पर भारी वर्षा होगी.
फसलों को नुकसान से बचाने की मौसम विभाग ने दी सलाह
मौसम विभाग ने कहा है कि इस दौरान कृषि और बागवानी फसलों को नुकसान हो सकता है. निचले इलाकों में जलजमाव होने की संभावना है. इसलिए जलनिकासी की व्यवस्था पहले से कर लें. पके हुए फल एवं सब्जियों की तुराई करके उन्हें सुरक्षित जगहों पर रख लें. उन इलाकों में जाने से बचें, जहां बारिश की वजह से जलजमाव हो जाता है.
आसमान में छाए रहेंगे बादल, 29 जून तक वर्षा की संभावना
उधर, ग्रामीण कृषि मौसम सेवा ने कहा है कि 5 दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा, लेकिन तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जाएगी. 26 एवं 27 जून को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और 28 एवं 29 जून को 32 डिग्री सेंटीग्रेड रहने का अनुमान है. वहीं, न्यूनतम तापमान 24 डिग्री से घटकर 28 जून को 23 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने की उम्मीद है.
8 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय स्थित ग्रामीण कृषि मौसम सेवा की बुलेटिन के मुताबिक, 26 से 29 जून तक झारखंड में बादल छाए रहेंगे. 26 जून को 15 मिलीमीटर, 27 जून को 9 मिलीमीटर, 28 जून को 20 मिलीमीटर और 29 जून को 25 मिलीमीटर वर्षा हो सकती है. आज से 5 दिनों तक 8 से 12 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी.
Also Read
Jharkhand Weather: बादल गरजा, बिजली चमकी, मानसून आने से पहले रांची में हुई झमाझम वर्षा
कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट
कल का मौसम: झारखंड में तेज हवाओं के साथ वर्षा-वज्रपात, इन जिलों में येलो अलर्ट
School Time Change: झारखंड में गर्मी का प्रकोप जारी, स्कूलों के समय में हुआ बदलाव
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




