अभाविप रांची महानगर ने डीएसपीएमयू में कराया कबड्डी प्रतियोगिता
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत रांची महानगर के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड में शनिवार को डॉ भीमराम अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया
रांची. अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद खेलो भारत रांची महानगर के द्वारा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के वॉलीबॉल ग्राउंड में शनिवार को डॉ भीमराम अंबेडकर की जयंती के अवसर पर कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया. जिसमें कुल 11 टीमों ने हिस्सा लिया. इसमें रांची जिला बॉयज और रांची जिला बालिका टीम ने जीत दर्ज की. विवि के कुलपति डॉ तपन कुमार शांडिल्य व विद्यार्थी परिषद के प्रांत प्रमुख पंकज कुमार ने विजेता टीम को मोमेंटो देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर खेलो भारत गतिविधि के राष्ट्रीय प्रमुख प्रदीप शेखावत, अभाविप के राष्ट्रीय खेल संयोजिका पल्लवी गाड़ी, विवि के पीटीआइ परमेश्वर महतो सहित अन्य मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए