ग्रामीण महिलाओं को लखपति दीदी बना रहा जेएसएलपीएस : दीपिका सिंह पांडेय
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
ग्रामीण विकास मंत्री व कृषि मंत्री ने जेएसएलपीएस के कार्यालय का किया उदघाटन, परिसंपत्ति बांटी
विज्ञापन
प्रतिनिधि, मांडर.
ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह व कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय में मांडर आजीविका न्याय सलाह केंद्र, एकल सुविधा केंद्र व जेएसएलपीएस के कार्यालय का उदघाटन किया. उन्होंने महिला समूह के बीच ट्रैक्टर व 59 लाख 72 हजार रुपये व अन्य परिसंपत्ति का भी वितरण किया. कार्यक्रम में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका सिंह पांडेय ने कहा कि जेएसएलपीएस की बहनें एक-एक कदम बढ़ाकर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं. जेएसएलपीएस ने महिलाओं को आजीविका से जोड़ने, लखपति दीदी बनाने समेत उन्हें समाज में उचित स्थान दिलाने का भी काम किया है. कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के साथ उन्हें सामाजिक, आर्थिक व कानूनी सुरक्षा प्रदान करने के लिए लगातार कार्य कर रही है. प्रखंडों में खोले जा रहे एकल सुविधा केंद्र व आजीविका न्याय सलाह केंद्र पीड़ित महिलाओं के लिए न्याय का मजबूत साधन बनेंगे. कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि ग्रामीण महिलाओं को संसाधन उपलब्ध कराकर उन्हें आजीविका से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता है. महिला समूहों को सहकारिता विभाग के विभिन्न योजनाओं से जोड़कर उन्हें सशक्त बनाने का प्रयास किया जा रहा है. कार्यक्रम के दौरान महिला सशक्तिकरण व सामाजिक जागरूकता पर आधारित नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया. नाटक के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा, बाल विवाह तथा न्याय-सहायता विषय पर संदेश दिया गया. साथ ही महिला सशक्तिकरण का संकल्प लिया गया. मौके पर सीओ चंचला कुमारी, फिलिप सहाय एक्का, अमानत अंसारी, खालिद, हुसैन अंसारी, अल्ताफ अंसारी, सरिता तिग्गा, होसे उरांव, जमील मलिक, शमीम अख्तर, नसीम अंसारी, आबिद अंसारी, सुका उरांव, आजाद अंसारी सहित जेएसएलपीएस के पदाधिकारी व स्वयं सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थे.ग्रामीण विकास मंत्री व कृषि मंत्री ने जेएसएलपीएस के कार्यालय का किया उदघाटन, परिसंपत्ति बांटी
मांडर 1 व 2, कार्यालय का उदघाटन करते व ट्रैक्टर वितरण करतीं मंत्री व अन्य.B
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन