JPSC परीक्षा में सावित्री बनी टॉपर, शीर्ष 10 में 3 लड़कियां, सरकार ने बांट दी सर्विस

कल रात जेपीएससी ने 7वीं से 10 वीं परीक्षा का फाइनल परिणाम जारी कर दिये. सावित्री कुमारी झारखंड की टॉपर रहीं. जबकि दूसरे स्थान पर कुमार विनोद व तीसरे स्थान पर मो अरमानुल हक रहे
रांची : जेपीएससी ने 7वीं से 10 वीं संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है. इसमें बोकारो जिले के कसमार प्रखंड के दांतू गांव की सावित्री कुमारी ने प्रथम स्थान हासिल किया है. इसके अलावा टॉप 10 में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान भी लड़कियों ने ही हासिल किया है. परीक्षा का परिणाम जारी होने के बाद झारखंड की हेमंत सरकार ने उत्तीर्ण अभ्यर्थियों को उनकी सेवाएं भी बांट दी है.
जबकि दूसरे स्थान पर कुमार विनोद व तीसरे स्थान पर मो अरमानुल हक रहे. दोनों अभ्यर्थियों का चयन झारखंड पुलिस सेवा में हुआ है. बीसी कैटेगरी के कुमार विनोद का भी कट अॉफ मार्क्स अधिक रहने से अनारक्षित कोटा में चयन हुआ है. इस तरह कुमार विनोद झारखंड पुलिस सेवा के टॉपर रहे. टॉप टेन में तीन लड़कियां शामिल हैं.
नाम सेवा
सावित्री कुमारी झारखंड प्रशासनिक सेवा
कुमार विनोद झारखंड पुलिस सेवा
मो अरमानुल हक झारखंड पुलिस सेवा
अभिनव कुमार झारखंड प्रशासनिक सेवा
आशीष कुमार साहु झारखंड प्रशासनिक सेवा
पूजा कुमारी झारखंड पुलिस सेवा
राजीव रंजन झारखंड पुलिस सेवा
भोला पांडेय झारखंड प्रशासनिक सेवा
अंकित बड़ाईक झारखंड प्रशासनिक सेवा
आशा साहु झारखंड प्रशासनिक सेवा
आयोग द्वारा 19 सितंबर 2021 को पीटी और 11 मार्च से 13 मार्च तक मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया था. मुख्य परीक्षा में 802 अभ्यर्थी सफल हुए थे, जिनका इंटरव्यू 16 मई से लिया गया. इंटरव्यू में 801 अभ्यर्थी शामिल हुए.
कसमार. मैंने आइआइटी मुंबई की नौकरी छोड़ कर सिविल सेवा में इसलिए जाने का मन बनाया, ताकि मैं जमीनी स्तर पर काम कर सकूं. यह कहना है जेपीएससी टॉपर सावित्री का. सावित्री बोकारो जिले के कसमार प्रखंड स्थित दांतू गांव की रहनेवाली हैं. उन्होंने आइआइटी, मुंबई में क्लाइमेंट चेंज डिपार्टमेंट की नौकरी छोड़कर जेपीएससी की तैयारी की.
Posted By: Sameer Oraon
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




