ePaper

झारखंड आ रहे हैं जेपी नड्डा, बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

Updated at : 25 Oct 2023 8:07 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड आ रहे हैं जेपी नड्डा, बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में होंगे शामिल

बीजेपी नेता ने बताया कि उन्होंने 26 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले दिन 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे. 28 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे हरमू मैदान रांची में यात्रा का समापन होगा.

विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा (जेपी नड्डा) झारखंड की यात्रा पर आ रहे हैं. वह 28 अक्टूबर को राजधानी रांची के हरमू मैदान में एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे. झारखंड बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा के समापन समारोह में जेपी नड्डा मुख्य अतिथि होंगे. प्रदेश महामंत्री एवं बीजेपी मुख्यालय प्रभारी डॉ प्रदीप वर्मा ने बुधवार (25 अक्टूबर) को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि 28 अक्टूबर को संकल्प यात्रा का समापन होगा. इसमें छह विधानसभा क्षेत्र (रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी और तमाड़) के कार्यकर्ता और नेता शामिल होंगे. इससे पहले 26 अक्टूबर से 28 अक्टूबर 2023 तक संकल्प यात्रा का नौवां चरण चलेगा. 28 अक्टूबर को ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के 312 अमृत कलश भी रांची आएंगे. प्रदीप वर्मा ने बताया कि नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की वजह से संकल्प यात्रा को स्थगित किया गया था. अब यात्रा का नौवां और अंतिम चरण 26 अक्टूबर से शुरू होगा और 28 अक्टूबर को रांची में छह विधानसभा क्षेत्रों की संयुक्त सभा के साथ संपन्न होगा.

  • रांची, हटिया, कांके, मांडर, खिजरी व तमाड़ विधानसभा की होगी संयुक्त जनसभा

  • 26 से 28 अक्टूबर तक चलेगा बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा का नौवां चरण

  • 28 अक्टूबर को ‘मेरी माटी, मेरा देश’ कार्यक्रम के 312 अमृत कलश भी रांची आएंगे

संकल्प यात्रा का नौवां चरण कल से

बीजेपी नेता ने बताया कि उन्होंने 26 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी बाघमारा विधानसभा क्षेत्र की जनसभा को संबोधित करेंगे. अगले दिन 27 अक्टूबर को ईचागढ़ और सिल्ली विधानसभा क्षेत्र में जनसभा करेंगे. 28 अक्टूबर को अपराह्न दो बजे हरमू मैदान रांची में यात्रा का समापन होगा, जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे. वह जनसभा को संबोधित भी करेंगे.

‘अमृत वाटिका’ के लिए संग्रहीत मिट्टी के 312 कलश भी लाए जाएंगे

उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में नई दिल्ली में बनने वाली अमृत वाटिका के लिए झारखंड के गांव-गांव से पवित्र मिट्टी का संग्रह किया गया है. राज्य के सभी 263 प्रखंड और 49 नगर निकायों से जमा किए गए कुल 312 कलश भी संकल्प यात्रा के समापन कार्यक्रम के दिन हरमू मैदान लाए जाएंगे. पार्टी के कार्यकर्ताओं में राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यक्रम को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है.

Also Read: संकल्प यात्रा: बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर साधा निशाना, बोले-2024 के चुनाव में बीजेपी को जिताएं
undefined

बीजेपी नेताओं की रांची में हुई अहम बैठक

दूसरी तरफ, जेपी नड्डा के कार्यक्रम की तैयारी के मद्देनजर बीजेपी कार्यालय में आज प्रदेश के नेताओं की एक अहम बैठक हुई. इसमें राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर, प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, डॉ प्रदीप वर्मा, विधायक सीपी सिंह, नवीन जायसवाल, समरी लाल, दीपक बंका और महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती कुजूर शामिल हुईं. नेताओं ने हरमू मैदान में बन रहे पंडाल का भी निरीक्षण किया.

Also Read: झारखंड : झामुमो का बाबूलाल की संकल्प यात्रा व आजसू पर निशाना, बीजेपी ने भी किया प्रहार
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola