ePaper

पर्यटकों को आकर्षित करता है जोन्हा फॉल, पहाड़ के बीचोबीच बना है भगवान बुद्ध का मंदिर

Updated at : 26 Oct 2022 7:07 PM (IST)
विज्ञापन
पर्यटकों को आकर्षित करता है जोन्हा फॉल, पहाड़ के बीचोबीच बना है भगवान बुद्ध का मंदिर

Jharkhand Foundation Day 2022: जोन्हा फॉल की पहाड़ी पर भगवान गौतम बुद्ध का एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण सैकड़ों साल पहले राजा बलदेव दास बिड़ला ने करवाया था. भगवान बुद्ध के इस मंदिर का निर्माण पहाड़ को खोदकर उसके बीचोबीच कराया गया था.

विज्ञापन

Jharkhand Foundation Day 2022: झारखंड में कई ऐसे पर्यटन स्थल (Tourist Spots of Jharkhand) हैं, जो राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भी आकर्षित कर सकते हैं. इसके लिए पर्यटन विभाग को पहल करनी होगी. झारखंड (Jharkhand) और बंगाल (West Bengal) के पर्यटकों में जोन्हा फॉल (Jonha Fall) बेहद लोकप्रिय है. लेकिन, बहुत कम लोगों को मालूम है कि बौद्ध धर्म (Buddhism) से जुड़ी कई चीजें भी यहां मौजूद हैं, जो इसे बौद्ध धर्म के केंद्र (Buddhist Center) के रूप में भी पहचान दिला सकता है.

undefined

जोन्हा फॉल में हैं बौद्ध धर्म के कई अवशेष

राजधानी रांची से 38 किलोमीटर दूर स्थित गौतम पहाड़ी (Gautam Pahari) पर स्थित जोन्हा फॉल में बौद्ध धर्म के कई अवशेष मौजूद हैं. जोन्हा फॉल की पहाड़ी पर भगवान गौतम बुद्ध का एक प्राचीन मंदिर है. इस मंदिर का निर्माण सैकड़ों साल पहले राजा बलदेव दास बिड़ला ने करवाया था. भगवान बुद्ध के इस मंदिर का निर्माण पहाड़ को खोदकर उसके बीचोबीच कराया गया था.

Also Read: Jharkhand Tourism: जोन्हा फॉल की ऐसी खूबसूरत तस्वीरें आपनें नहीं देखी होगी

बौद्ध धर्म से जुड़े कई शिला लेख

जोन्हा फॉल में बौद्ध धर्म से जुड़े कई प्राचीन शिला लेख हैं. इन शिला लेखों में बताया गया है कि हिंदू एवं बौद्ध आर्य धर्म की दो शाखाएं हैं. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि बिड़ला परिवार के द्वारा बौद्ध धर्म के प्रचार प्रसार के दौरान जोन्हा फॉल में मुख्य मार्ग के किनारे मंदिर एवं धर्मशाला का भी निर्माण कराया गया था.

undefined

बुद्ध के मंदिर में हर दिन पूजा-अर्चना करते हैं ग्रामीण

स्थानीय ग्रामीण भगवान बुद्ध के मंदिर में प्रतिदिन पूजा-अर्चना करते हैं. उनका मानना है कि भगवान गौतम बुद्ध कभी यहां आये थे. उनके नाम पर ही इस फॉल का नाम गौतम धारा पड़ा था. गौतम धारा जोन्हा फॉल का ही पुराना नाम है. दिसंबर से मार्च के महीने तक यहां पर्यटकों की भीड़ रहती है. बड़े पैमाने पर स्थानीय लोग यहां आते हैं और प्रकृति के मनोरम दृश्य को निहारते हैं.

Also Read: Jharkhand News : बारिश से निखरा जोन्हा, हुंडरू एवं सीता फॉल का सौंदर्य, देखते रह जाएंगे, बरतें ये सावधानी

रिपोर्ट- जितेंद्र कुमार, अनगड़ा, रांची

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola