ePaper

उग्रवादी संगठनों में वर्चस्व की जंग, JJMP के एरिया कमांडर विकास लोहरा की रांची में गोली मारकर हत्या

Updated at : 23 Sep 2022 12:57 PM (IST)
विज्ञापन
उग्रवादी संगठनों में वर्चस्व की जंग, JJMP के एरिया कमांडर विकास लोहरा की रांची में गोली मारकर हत्या

JJMP Naxalite Killed in Ranchi: बुढ़मू थाना क्षेत्र के महुवाखुरा गांव के पास झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमसी) के एरिया कमांडर विकास को तीन गोली मारी गयी. उसके हाथ, सीना और पीठ में एक-एक गोली लगी है. सीने में लगी गोली पीठ को चीरते हुए पार कर गयी. घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गयी.

विज्ञापन

JJMP Naxalite Killed in Ranchi: झारखंड में उग्रवादी संगठनों के बीच वर्चस्व की जंग छिड़ गयी है. राजधानी रांची के बुढ़मू थाना क्षेत्र में एक उग्रवादी की गोली मारकर हत्या कर दी गयी है. बताया जा रहा है कि बुढ़मू थाना क्षेत्र के सारले निवासी जेजेएमपी के एरिया कमांडर विकास लोहरा (23) की तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) उग्रवादियों ने गुरुवार की रात करीब 10 बजे हत्या कर दी.

जेजेएमपी उग्रवादी विकास को मारी गयी तीन गोली

बुढ़मू थाना क्षेत्र के महुवाखुरा गांव के पास झारखंड जन मुक्ति परिषद (जेजेएमसी) के एरिया कमांडर विकास को तीन गोली मारी गयी. उसके हाथ, सीना और पीठ में एक-एक गोली लगी है. सीने में लगी गोली पीठ को चीरते हुए पार कर गयी. घटनास्थल पर ही विकास की मौत हो गयी.

Also Read: मुखिया से लेवी वसूलने जा रहे जेजेएमपी के दो उग्रवादी को पलामू पुलिस ने किया गिरफ्तार

महुवाखुरा गांव में कब्रिस्तान के पास हुई विकास की हत्या

जानकारी के अनुसार, विकास रात में अपने घर से मोटर साइकिल से महुवाखुरा की ओर आ रहा था. इसी दौरान महुवाखुरा गांव में कब्रिस्तान के पास पहले से घात लगाकर बैठे हुए टीएसपीसी के उग्रवादियों ने गोली मारकर विकास की हत्या कर दी. सूचना पाकर बुढ़मू पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया.

विकास ने बंद करा दिया था बालू का उठाव

विकास लोहरा को लातेहार और पतरातू पुलिस पहले जेल भेज चुकी थी. बताया गया है कि वर्चस्व की जंग में विकास की हत्या की गयी है. जेजेएमपी के एरिया कमांडर विकास लोहरा ने 25 अगस्त की रात में छापर बालू घाट में लेवी की मांग को लेकर वहां काम कर रहे मजदूरों के साथ मारपीट करते हुए बालू घाट से बालू का उठाव बंद करा दिया था.

टीएसपीसी ने जेजेएमपी को दी थी आमने-सामने लड़ाई की चेतावनी

इसकी वजह से टीएसपीसी ने 3 सितंबर को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जेजेएमपी को आमने-सामने की लड़ाई लड़ने की चेतावनी दी थी. इसके बाद गुरुवार की रात में जेजेएमपी के एरिया कमांडर विकास की टीएसपीसी के सदस्यों ने हत्या कर दी. वर्ष 2017 में सागर गंझू उर्फ दलाल गंझू के मारे जाने से पहले विकास टीएसपीसी के लिए काम करता था. टीएसपीसी को शक था कि सागर गंझू उर्फ दलाल गंझू की हत्या में विकास का भी हाथ था.

रिपोर्ट- कालीचरण साहू, बुढ़मू, रांची

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola