ePaper

Jio 5G Launch: रांची और जमशेदपुर में जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू, यूजर्स को सिम बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

Updated at : 15 Jan 2023 2:48 PM (IST)
विज्ञापन
Jio 5G Launch: रांची और जमशेदपुर में जियो ट्रू 5जी सेवा शुरू, यूजर्स को सिम बदलने की नहीं पड़ेगी जरूरत

JIO 5g Launch: एयरटेल के बाद अब जियो (JIO) ने भी रांची और जमशेदपुर में जियो ट्रू 5जी की सेवाएं शुरू कर दी है. खास बात यह है कि यूजर्स को सिम बदलने की जरूरत नहीं है. इसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं के पास 5जी हैंडसेट होना जरूरी है.

विज्ञापन

Jio 5G Launch: एयरटेल के बाद जियो ने भी शनिवार से रांची और जमशेदपुर में जियो ट्रू 5जी की सेवाएं शुरू कर दी है. खास बात यह है कि उपभोक्ताओं को सिम बदलने की जरूरत नहीं है. 5जी का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं के पास 5जी हैंडसेट होना जरूरी है. उपभोक्ताओं को जियो वेलकम ऑफर दिया जायेगा. ऑफर के तहत जियो के उपभोक्ताओं को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के एक जीबीपीएस की स्पीड पर अनलिमिटेड डाटा मिलेगा. वर्तमान में शहरी इलाकों में इसकी सेवा मिलेगी. कंपनी का दावा है कि दिसंबर, 2023 तक झारखंड और बिहार के हर कस्बे और हर गांव में जियो ट्रू 5जी उपलब्ध होगा.

हर उपभोक्ता को इसका का फायदा मिले

जियो प्रवक्ता ने कहा कि झारखंड के महत्वपूर्ण शहरों में जियो ट्रू 5जी सेवाएं शुरू करने पर हमें गर्व है. देश भर में ट्रू 5जी रोलआउट की स्पीड को हमने और तेज कर दिया है. हम चाहते हैं कि साल 2023 में हर जियो उपयोगकर्ता को जियो ट्रू 5जी टेक्नोलॉजी का फायदा मिले. इस लांच के साथ ही क्षेत्र के उपभोक्ताओं को न केवल सबसे अच्छा दूरसंचार नेटवर्क मिलेगा, बल्कि इ-गवर्नेंस, शिक्षा, ऑटोमेशन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, गेमिंग, हेल्थकेयर, कृषि, आइटी के क्षेत्रों में भी विकास के अनंत अवसर मिलेंगे.

इन शहरों में में शुरू हुईं सेवाएं

जियो ने रांची और जमशेदपुर, बिहार के पटना और मुजफ्फरपुर, छत्तीसगढ़ के रायपुर, दुर्ग और भिलाई, ओड़िशा के राउरकेला और ब्रह्मपुर, महाराष्ट्र के अमरावती, कर्नाटक के बीजापुर, उडीपी, गुलबर्ग और बेल्लारी, आंध्र प्रदेश के एलुरु, केरल के कोल्लम में ट्रू 5जी सेवा शुरू की है. जियो के प्रवक्ता ने कहा कि जिन शहरों में ट्रू 5जी की लांचिंग हुई है, वे देश के महत्वपूर्ण पर्यटन-स्थल, व्यापारिक और औद्योगिक केंद्रों में शामिल हैं. इस क्षेत्र को डिजिटाइज करने की हमारी कोशिशों को लगातार समर्थन के लिए हम बिहार और झारखंड की राज्य सरकारों के आभारी हैं.

Also Read: Airtel 5g Launch: रांची और जमशेदपुर में एयरटेल की 5जी सेवाएं शुरू, 20 से 30 गुना अधिक मिलेगी गति

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola