Hockey: झारखंड की जूनियर महिला हॉकी टीम का रांची पहुंचने पर जोरदार स्वागत

Updated:
विज्ञापन

तेलंगाना में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया.

विज्ञापन

रांची. तेलंगाना में आयोजित 14वीं हॉकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में झारखंड महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब जीतकर गोल्ड मेडल हासिल किया. रविवार को रांची पहुंचने पर विजेता टीम के खिलाड़ियों का फूल-मालाओं के साथ शानदार स्वागत किया गया. हॉकी इंडिया के महासचिव सह हॉकी झारखंड के अध्यक्ष भोलानाथ सिंह ने चैंपियन बेटियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है. टीम को हॉकी झारखंड की ओर से एक लाख रुपये देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर हॉकी झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह, सीइओ रजनीश कुमार, रणधीर कुमार, टीम के कोच अभिषेक कुमार साहू सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola