Karate: यूथ लीग कराटे में झारखंड की अश्विनी ने जीता कांस्य
दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 19 नवंबर से आयोजित फेडरेशन कप प्रीमियर लीग एवं यूथ लीग ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जूनियर स्पर्धा में झारखंड की बेटी अश्विनी खलखो ने कांस्य पदक जीता
रांची. दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 19 नवंबर से आयोजित फेडरेशन कप प्रीमियर लीग एवं यूथ लीग ऑल इंडिया कराटे चैंपियनशिप में जूनियर स्पर्धा में झारखंड की बेटी अश्विनी खलखो ने कांस्य पदक जीता. विजेता खिलाड़ी को कराटे इंडिया आर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष हांशी भरत शर्मा ने पदक पहनाकर सम्मानित किया. ईस्ट इंडिया कराटे एसोसिएशन के संयुक्त सचिव सह इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा ने विजेता खिलाड़ी अश्वनी को बधाई देते हुए कहा कि अश्विनी ने अपने उम्दा प्रदर्शन से राज्य को गौरवान्वित किया है. अश्वनी के पदक जीतने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के अध्यक्ष अनिल किस्पोट्टा, मोहिनी रीतिका टोप्पो राकेश तिर्की, पीटर कच्छप व कुंदन उराव बधाई दी.
आपके शहर में
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए