Athletic: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए झारखंड की 42 सदस्यीय टीम घोषित

Updated at : 21 Oct 2024 8:26 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली और ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 25 से 29 अक्तूबर तक 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होना है.

विज्ञापन

रांची. भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली और ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 25 से 29 अक्तूबर तक 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसमें शामिल होने के लिए सोमवार को 42 सदस्यीय झारखंड टीम की घोषणा झारखंड एथलेटिक्स संघ के सचिव एसके पांडे ने की. उन्होंने बताया कि एक वर्ष के अंदर राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन टीम में किया गया है. झारखंड एथलेटिक्स संघ के प्लानिंग कमेटी के चेयरमैन डॉ मधुकांत पाठक ने, संघ के अध्यक्ष सीडी सिंह ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी.

टीम इस प्रकार है

बालक अंडर-14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप ए में संतोष मुर्मू (साहेबगंज), ट्रायथलन ग्रुप बी में विमल राज (रामगढ़), बालिका अंडर-14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप ए में खुशबू यादव (रामगढ़) ट्रायथलन ग्रुप बी सपना यादव (रामगढ़), ट्रायथलन ग्रुप सी नैना सिंह (रामगढ़) बालक अंडर-16 वर्ष लंबीकूद एवम मिडले रिले विनीत उरांव(गुमला), 60 मीटर व 80 मीटर हर्डल्स, मिडले रिले मो साजिद (बोकारो), 60 मीटर व 80 मीटर हर्डल्स, मिडले रिले में अनित उरांव (गुमला), 600 मीटर मिडले रिले में अभय लोहरा (चतरा), शॉटपुट में छोटू रजक (रांची), जेवलिन प्रकाश गंझू (गुमला), लंबी कूद ,मिडले रिले राहुल बोबोंगा (पश्चिमी सिंहभूम). बालिका अंडर-16 वर्ष 60 मीटर में ममता मेरी मुर्मू में (पुर्वी सिंहभूम), 80 मी.हर्डल्स, दशमी कुंडलना (रांची), जेवलिन थ्रो शिल्पा कुमारी, नेहा कुमारी (रांची), ऊंची कूद संध्या कुमारी (पलामू). बालक अंडर-18 वर्ष ऊंची कूद हिमांशु कुमार सिंह (पुर्वी सिंहभूम), 200 मीटर, 400 मी.में साकेत मिंज (रांची), 1000 मीटर में मो सरवर (गोड्डा), अमित कुमार महतो (रांची),110 मीटर हर्डल्स संजीव भारती (बोकारो), लंबी कूद संदीप कुमार (रांची), दीपक मुंडा (गोड्डा), 5000 मीटर वॉक प्रशांत कुमार, जगदीश उरांव, हेप्टाथलन दुलार केरकेटा (बोकारो), बालिका अंडर 18 वर्ष: 400 मीटर में पूनम कुमारी (रांची), ,1000 मी.-क्रांति कुमारी (चतरा), ऊंची कूद में स्नेहा कुमारी, 3000 मीटर में नेहा खलको (बोकारो), जेवलिन थ्रो में बबली कुमारी (रांची), बालिका अंडर 20 वर्ष: 200 मीटर, 400 मीटर में आकांक्षा कुमारी (पलामू), 3000 मीटर, 5000 मीटर में संघमित्रा महता (गिरिडीह), ऊंची कूद में अमनदीप कौर (पूर्वी सिंहभूम), लंबी कूद, त्रिकूद में प्रिती लकड़ा (हजारीबाग), लंबीकूद हुस्नारा प्रवीण (साहेबगंज), 10000 मीटर में आरती कुमारी (बोकारो), 200 मीटर व 400 मीटर हर्डल में प्रीति प्रमाणिक-(बोकारो), 5000 मीटर ,10000 मीटर में पवन सिंह (गिरिडीह), 1500 मीटर में विवेक पाल (बोकारो), जेवलिन थ्रो में नीरज यादव (साहेबगंज).

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola