Athletic: राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स के लिए झारखंड की 42 सदस्यीय टीम घोषित

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली व ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर में सात से 11 दिसंबर तक 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है.

विज्ञापन

रांची. भारतीय एथलेटिक्स संघ नयी दिल्ली व ओड़िशा एथलेटिक्स संघ के संयुक्त तत्वावधान में भुवनेश्वर में सात से 11 दिसंबर तक 39वीं राष्ट्रीय जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना है. इसके लिए झारखंड की 42 सदस्यीय टीम की घोषणा की गयी जो पांच दिसंबर को ओड़िशा के लिए रवाना होगी. झारखंड टीम को मधुकांत पाठक, जेएए अध्यक्ष सीडी सिंह सहित अन्य ने शुभकमानाएं दी.

टीम इस प्रकार है

बालक अंडर-14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप ए में संतोष मुर्मू (साहेबगंज), ट्रायथलन ग्रुप बी में विमल राज (रामगढ़), बालिका अंडर-14 वर्ष ट्रायथलन ग्रुप ए में खुशबू यादव (रामगढ़), ट्रायथलन ग्रुप बी में सपना यादव (रामगढ़), ट्रायथलन ग्रुप सी में नैना सिंह (रामगढ़), बालक अंडर 16 वर्ष लंबीकूद एवम मिडले रिले में विनीत उरांव (गुमला), 60 मी., 80 मीटर हर्डल्स, मिडले रिले में मो साजिद (बोकारो), 60 मी., 80 मीटर हर्डल्स, मिडले रिले में अनित उरांव (गुमला), 600 मी., मिडले रिले में अभय लोहरा (चतरा), शॉटपुट में छोटू रजक (रांची), जेवलिन में प्रकाश गंझू (गुमला), लंबी कूद, मिडले रिले में राहुल बोबोंगा (पश्चिम सिंहभूम). बालिका अंडर 16 वर्ष 60 मी. में ममता मेरी मुर्मू (पूर्वी सिंहभूम), 80 मी.हर्डल्स में दशमी कुंडलना(रांची), जेवलिन थ्रो में शिल्पा कुमारी व नेहा कुमारी (रांची), ऊंची कूद में संध्या कुमारी (पलामू), बालक अंडर 18 वर्ष के ऊंची कूद में हिमांशु कुमार सिंह (पूर्वी सिंहभूम), 200 मी. व 400 मी. में साकेत मिंज (रांची),1000 मी. में मो सरवर (गोड्डा), अमित कुमार महतो (रांची),110 मी. हर्डल्स में संजीव भारती- (बोकारो), लंबी कूद में संदीप कुमार (रांची) व दीपक मुंडा (गोड्डा), 5000 मीटर वॉक में प्रशांत कुमार, जगदीश उरांव, हेप्टाथलन में दुलार केरकेटा (बोकारो), बालिका अंडर 18 वर्ष के 400 मी. में पूनम कुमारी (रांची) ,1000 मी.-क्रांति कुमारी (चतरा), ऊंची कूद में स्नेहा कुमारी व 3000 मी में नेहा खलको (बोकारो), जेवलिन थ्रो में बबली कुमारी (रांची). बालिका अंडर 20 वर्ष के 200 मी. व 400 मी .में आकांक्षा कुमारी (पलामू), 3000 मी. व 5000 मी. में संघमित्रा महता(गिरिडीह), ऊंची कूद में अमनदीप कौर (पूर्व सिंहभूम), लंबी कूद व त्रिकूद में प्रिती लकड़ा (हजारीबाग), लंबीकूद में हुस्नारा प्रवीण (साहेबगंज),10000 मी.में आरती कुमारी (बोकारो), 200 मी. व 400 मी. हर्डल में प्रीति प्रमाणिक-(बोकारो), 5000 मी. व 10000 मी. में पवन सिंह (गिरिडीह), 1500 मी. में विवेक पाल (बोकारो), जेवलिन थ्रो में नीरज यादव (साहेबगंज).

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola