Hockey: ओड़िशा को 4-3 से हरा झारखंड महिला हॉकी टीम फाइनल में

Updated:
विज्ञापन

सिकंदराबाद में 26 नवंबर से छह दिसंबर तक 14वीं हाॅकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है.

विज्ञापन

रांची. सिकंदराबाद में 26 नवंबर से छह दिसंबर तक 14वीं हाॅकी इंडिया सब जूनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है. गुरुवार को ओड़िशा और झारखंड के बीच सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया. जिसमें झारखंड ने संघर्षपूर्ण मुकाबले में 4-3 से ओड़िशा को हरा कर फाइनल में अपनी जगह बनायी. मैदानी खेल में दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया और मैच एक-एक गोल की बराबरी पर समाप्त हुआ. इसके बाद शूटआउट से निर्णय हुआ और झारखंड टीम 4-3 से जीत दर्ज की. इसमें झारखंड की ओर से पुष्पा मांझी ने आठवें मिनट में पहला गोल किया. इस मैच में झारखंड की अनुप्रिया सोरेंग को मैन का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मिला. फाइनल मुकाबला शुक्रवार को झारखंड और मध्यप्रदेश के बीच खेला जायेगा. टीम के फाइनल में जगह बनाने पर हॉकी झारखंड के सभी अधिकारियों ने टीम को बधाई दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola