ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान फिर 39 डिग्री के पार, इन जिलों में 2 दिन होगी बारिश, फिर 4-5 डिग्री तक गिरेगा पारा

Updated at : 11 Apr 2024 2:55 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand-weather-aaj-ka-mausam

खूंटी समेत झारखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट.

Jharkhand Weather: झारखंड का तापमान फिर 39 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग ने 2 दिन तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है. इसके बाद तापमान घटेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Update Today: झारखंड का तापमान एक बार फिर 39 डिग्री के पार चला गया है. लेकिन, सुकून की खबर यह है कि दो दिन तक प्रदेश में बारिश होगी. अगले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक गिरेगा.

Jharkhand Weather Update Today: 4-5 डिग्री गिरेगा तापमान

यह जानकारी भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र की ओर से दी गई है. मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) को बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड की गिरावट आ सकती है. लेकिन, इसके बाद 4 दिन में 4 से 5 डिग्री तक तापमान में वृद्धि होगी. इससे लोगों को एक बार फिर गर्मी का सामना करना पड़ेगा.

11 और 12 अप्रैल को झारखंड में कई जिलों में वर्षा की संभावना

उन्होंने बताया कि 11 और 12 अप्रैल को झारखंड के कई जिलों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. 11 अप्रैल को सूबे दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कुछ जगहों पर हल्के दर्जे की वर्षा होगी, जबकि 12 अप्रैल को सूबे के पश्चिमी, दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. 13 अप्रैल को आंशिक बादल छाए रहेंगे, लेकिन मौसम शुष्क रहेगा.

14 अप्रैल को झारखंड के इन इलाकों में बारिश होने की संभावना

इसके बाद 14 अप्रैल को झारखंड के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है. 11 अप्रैल को पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार, लोहरदगा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां और रांची में गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है. वज्रपात भी हो सकता है. इस दौरान इन जिलों में कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलेंगी, जिसकी रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रहने का अनुमान है.

Also Read : झारखंड के इन 4 जिलों में होगी बारिश, 4 डिग्री तक गिरेगा न्यूनतम तापमान, जानें कैसा रहेगा मौसम

12 अप्रैल को 16 जिलों में होगी बारिश, चलेगी तेज हवाएं

अभिषेक आनंद ने बताया कि 12 अप्रैल को झारखंड के 16 जिलों (पश्चिमी, दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों में) कहीं-कहीं तेज हवाएं चलेंगी. इसके साथ ही गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं. वज्रपात भी हो सकता है. हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर रह सकती है.

झारखंड में सबसे ज्यादा सिमडेगा में हुई 12 मिलीमीटर वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा सिमडेगा जिले में हुई. यहां 12 मिलीमीटर वर्षापात हुआ. सबसे अधिक उच्चतम तापमान सरायकेला जिले में रिकॉर्ड किया गया. यहां का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है. सबसे कम न्यूनतम तापमान रांची का रहा, जो 18.9 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया.

Also Read : Jharkhand Weather Forecast : बीमार कर रहा है मौसम, दिन में गरमी और रात में कनकनी

रांची में 4.3 मिलीमीटर वर्षा से मौसम हुआ सुहाना

बता दें कि सिमडेगा (एडब्ल्यूएस) में पिछले 24 घंटे के दौरान 12 मिलीमीटर वर्षा हुई, जबकि सिमडेगा में 9.2 मिलीमीटर, सिमडेगा के ही कुरडेग में 5.2 मिलीमीटर, पाकरटांड़ में 2.4 मिलीमीटर, राजधानी रांची में 4.3 मिलीमीटर, टाटीसिल्वे के सीआईटी में 0.2 मिलीमीटर और गुमला जिले के कामडारा में 2.2 मिलीमीटर और गुमला (एडब्ल्यूएस) में 0.5 मिलीमीटर वर्षा हुई.

12 अप्रैल को झारखंड के इन जिलों में होगी वर्षा

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • खूंटी
  • रांची
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम

13-14 अप्रैल को इन जिलों में होगी बारिश

  • गढ़वा
  • पलामू
  • चतरा
  • लातेहार
  • लोहरदगा
  • गुमला
  • सिमडेगा
  • खूंटी
  • रांची
  • रामगढ़
  • बोकारो
  • पश्चिमी सिंहभूम
  • सरायकेला-खरसावां
  • पूर्वी सिंहभूम
  • कोडरमा
  • हजारीबाग
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola