Jharkhand Weather: झारखंड में 2 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम, जानें बारिश और तापमान का हाल
क्षेत्रीय मौसम केंद्र रांची, प्रतिकात्मक फोटो
झारखंड मौसम का पूर्वानुमान: 2 नवंबर को आंशिक बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश की भी है संभावना. रांची और जमशेदपुर में तापमान का हाल जानें.
Jharkhand Weather. झारखंड में मौसम का मिजाज अगले कुछ दिनों तक बदलता रहेगा. सोमवार, 2 नवंबर को राज्य के कई हिस्सों में आंशिक से सामान्य रूप से बादल छाये रहने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, कुछ इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश या बौछारें पड़ सकती हैं.
रांची में 28 डिग्री तक रह सकता है अधिकतम तापमान
राजधानी रांची में सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. आसमान में आंशिक बादल छाये रह सकते हैं. वहीं, जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है. एक-दो बार बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं.
अगले तीन दिनों में 3 से 4 डिग्री बढ़ सकता है पारा
मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों के दौरान राज्य के अधिकतम तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. न्यूनतम तापमान अगले दो दिनों तक लगभग स्थिर रह सकता है. इसके बाद इसमें 2 से 3 डिग्री तक गिरावट आने का अनुमान है.
सुबह के समय कुछ इलाकों में छा सकता है कुहासा
राज्य के कुछ इलाकों में सुबह के समय हल्का कुहासा या धुंध देखने को मिल सकती है. ऐसे में सुबह और रात के समय मौसम अपेक्षाकृत ठंडा रह सकता है, जबकि दिन में धूप निकलने से गर्मी का एहसास होगा. मौसम में बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गयी है.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
