Jharkhand Weather: झारखंड में आज से बदलेगा मौसम, तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि, वज्रपात का येलो अलर्ट

Jharkhand Weather alert (AI)
Jharkhand Weather: झारखंड में आज से मौसम का मिजाज बदलेगा. 20 और 21 मार्च को तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है. 22 मार्च को भी बारिश के साथ वज्रपात की आशंका है. येलो अलर्ट जारी किया गया है.
Jharkhand Weather: रांची-झारखंड में बुधवार की दोपहर के बाद से मौसम में फिर बदलाव संभव है. खास कर पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ गर्जन और वज्रपात की आशंका है. मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 20 और 21 मार्च को मौसम में बड़ा परिवर्तन देखने को मिल सकता है. रांची सहित लगभग सभी जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. इससे पेड़ आदि उखड़ सकते हैं. इसके साथ ही जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है.
22 मार्च को भी बारिश और वज्रपात
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने कहा कि 20 और 21 मार्च को गर्जन, वज्रपात, बारिश और ओलावृष्टि भी होगी. इसे देखते हुए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. अभिषेक आनंद ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. 22 मार्च को भी बारिश और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. 23 मार्च को आकाश में बादल छाये रह सकते हैं, जबकि कहीं-कहीं बारिश हो सकती है. 24 से मौसम साफ हो जाएगा.
कोल्हान में हुई बारिश, राजधानी का पारा 32.1 डिग्री सेल्सियस
पिछले 24 घंटे में कोल्हान इलाके में तेज हवा के साथ अच्छी बारिश हुई. सबसे अधिक धालभूमगढ़ में 32 मिमी बारिश हुई. इधर, मंगलवार को राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 32.1 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं न्यूनतम तापमान 20.8 डिग्री सेल्सियस रहा. राज्य में सबसे अधिक तापमान चाईबासा का 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
रांची 32.1 20.8
जमशेदपुर 37.0 20.8
मेदिनीनगर 35.8 17.9
बोकारो 37.2 19.5
चाईबासा 38.4 19.2
पढ़ें प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरी: क्या चाहता है भारत का मुसलमान ? क्यों शिक्षा के क्षेत्र में वह अब भी है सबसे निचले पायदान पर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










