ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ठंड से कब मिलेगी राहत ?

Updated at : 04 Feb 2023 11:38 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, ठंड से कब मिलेगी राहत ?

झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. 9 फरवरी तक आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रह सकता है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. पिछले चार दिनों में राजधानी का तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा है, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि कम है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड में 9 फरवरी तक आसमान मुख्यत: साफ रहेगा और मौसम शुष्क रहने की संभावना है. रांची और इसके आसपास के इलाकों में सुबह में धुंध रहने के आसार हैं और बाद में आसमान मुख्यत: साफ रह सकता है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि इस दौरान बारिश की संभावना नहीं है.

बर्फबारी के कारण बढ़ी है ठंड

झारखंड में फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं. 9 फरवरी तक आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है और मौसम शुष्क रह सकता है. राजधानी रांची का न्यूनतम तापमान फिर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. पिछले चार दिनों में राजधानी रांची का तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरा है, जो सामान्य से करीब दो डिग्री सेसि कम है. मौसम केंद्र के अनुसार अगले एक-दो दिनों तक मौसम इसी तरह रहने की उम्मीद है. इसके बाद ठंड से लोगों को राहत मिल सकती है. पूरे राज्य में एक बार फिर ठंड लौट गयी है. कई जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. ऐसा पहाड़ी राज्यों में हुई बर्फबारी के कारण हुआ है.

Also Read: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय: एलुमनाई मीट में क्या बोले वीसी डॉ तपन कुमार शांडिल्य व प्रो केके नाग

ऐसा रहा तापमान

खूंटी का न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीते मंगलवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस था, जो शुक्रवार को गिर कर 9.4 डिग्री सेल्सियस हो गया. डालटनगंज का न्यूनतम तापमान भी आठ डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया है.

Also Read: Jharkhand Breaking News LIVE: सरायकेला के रायबासा में सड़क से दस फीट नीचे गिरकर बाइक सवार युवक की मौत

बारिश की नहीं है संभावना

मौसम केंद्र के अनुसार नौ फरवरी तक मौसम शुष्क रहेगा. बारिश का अनुमान नहीं है. अधिकतम तापमान 28 से 29 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेसि के बीच रहेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola