Jharkhand Weather: झारखंड में कब से चढ़ेगा अधिकतम और न्यूनतम पारा, पढ़ें कल कैसा रहेगा वेदर
झा्रखंड का मौसम
Jharkhand Weather: झारखंड में अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम और न्यूतनतम में बढ़ोतरी होगी. इसके बाद मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
रांची : झारखंड में इन दिनों काफी उतार चढ़ाव भरा मौसम देखा जा रहा है. दिनभर धूप खिली रहती है, लेकिन शाम के वक्त अभी भी कंपकंपाने वाली ठंड है. ऊपर ठंडी हवाएं लोगों की परेशानी और बढ़ा देती है. मौसम विभाग में मानें तो आने वाले दिनों में भी मौसम में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. मौसम पहले की तरह शुष्क रहेगा. सुबह में कहीं कहीं पर हल्का धुंध और कोहरा छाया रहेगा उसके बाद धूप खिली रहेगा. हालांकि 3 दिन के बाद अधिकतम तापमान में हल्की सी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी.
आपके शहर में
अधिकतम और न्यूनतम तापमान में होगी बढ़ोतरी
रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने इस संबंध में बताया है कि झारखंड में अगले 3 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में धीरे धीरे 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की गिरावट होने की संभावना है. इसके अलावा अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में इतने ही डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है. इसके बाद अगले 2 दिनों में इसमें कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं.
झारखंड के मौसम से संबंधित खबरें यहां पढ़ें
बीते 24 घंटे में कैसा रहा मौसम
वहीं, बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो झारखंड में मौसम शुष्क रहा. इस दौरान सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सयस चाईबासा और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस चतरा में दर्ज किया गया. रांची में अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सयस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.
चिकित्सकों ने लोगों से की सावधानी बरतने की अपील
मौसम में हो रहे बदलाव को देखते हुए चिकित्सकों ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है. क्योंकि तापमान अचानक आ रहे बदलाव को शरीर तुरंत स्वीकार नहीं कर पाता है, जिससे लोगों को तबीयत बिगड़ने की आशंका बनी रहती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए