ePaper

Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

Updated at : 18 Jan 2023 8:04 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, अभी जारी रहेगा ठंड का प्रकोप

Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर दिख रहा है. अभी कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदल हुआ रहेगा. आसमान में बादल छाये हुए रहेंगे, जिससे ठंड का एहसास होगा. फिलहाल, राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे हो गया है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: पश्चिमी विक्षोभ का असर झारखंड में दिख रहा है. इस कारण आकाश में बादल छाये हुए हैं, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है. राज्य के सभी जिलों का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेसि से नीचे हो गया है. मौसम केंद्र ने पूर्वानुमान किया है कि 21 जनवरी तक मौसम इसी तरह रह सकता है. इस कारण सुबह में धुंध या कोहरा रह सकता है. इस दौरान न्यूनतम तापमान थोड़ा चढ़ सकता है. 22 से न्यूनतम तापमान गिरेगा. अधिकतम तापमान में थोड़ी वृद्दि हो सकती है. मंगलवार को राजधानी में शाम चार बजे ही कुहासा छा गया. कोहरे में लिपटी अपनी रांची की यह तस्वीर अमित दास ने कैमरे में कैद की.

कांके का पारा तीन और मैक्लुस्कीगंज का छह डिग्री पर

मंगलवार को कांके का न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेसि और मैक्लुस्कीगंज का छह डिग्री सेसि रिकार्ड किया गया है. जबकि राजधानी का न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेसि के आसपास रहा.

वहीं, धनबाद जिले में भी मंगलवार को मौसम का मिजाज बदल गया. सुबह जहां घना कोहरा छाया रहा. जब कोहरा छंटा तो दिन भर बादल छाये रहे. इससे शाम को ठंड बढ़ गयी. मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को भी हल्के बादल छाए रह सकते हैं. आज अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम तापमान नौ डिग्री दर्ज किया गया. पश्चिमी विक्षोभ के कारण 18 जनवरी के बाद तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है. लेकिन इसका असर कम होने के बाद फिर से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. वहीं 22 को फिर से पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा.

Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर, 21 जनवरी तक छाये रहेंगे बादल

इधर अचानक से बढ़ी ठंड से बचने के लिए लोग अलग-अलग उपाय करते दिखे. सुबह व शाम ढलते ही लोगों ने अलाव का सहारा लिया. दिन भर पूरे गर्म कपड़े पहने रहे. लोग चाय की चुस्की लेते भी दिखे. शाम को लोग काम खत्म कर घर जाने की हड़बड़ी में दिखे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola