Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: पहले चरण का मतदान आज, 43 सीटों पर मुकाबला, दांव पर इन दिग्गजों की किस्मत
Published by : Pritish Sahay Updated At : 13 Nov 2024 6:30 AM
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: आज झारखंड विधानसभा के पहले चरण का चुनाव हो रहा है. पहले चरण में 15 जिलों की 43 सीटों पर वोटिंग होगी. इस चुनाव में चंपाई सोरेन, उनके बेटे बाबूलाल सोरेन, सरयू राय, बन्ना गुप्ता समेत कई और दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. वोटिंग 7 बजे से लेकर शाम चार बजे तक होगी.
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए आज मतदान हो रहा है. चुनाव की सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है. आज पहले चरण में 43 सीटों पर वोटिंग होगी. एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच जोरदार मुकाबला हो सकता है. आज प्रदेश के 15 जिलों की 43 विधानसभा सीटों पर वोटिंग 7 बजे से शुरू होगी. इन 15 जिलों के करीब 1.37 करोड़ मतदाता वोटिंग करेंगे.
आज होगा 683 उम्मीदवारों को भाग्य का फैसला
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 683 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा. इन उम्मीदवारों में 73 महिला उम्मीदवार और एक किन्नर प्रत्याशी भी शामिल हैं. पहले चरण में झारखंड के पूर्व सीएम चंपाई सोरेन की किस्मत का भी फैसला होगा. इसके अलावा चंपाई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन, बन्ना गुप्ता, सरयू राय, पूर्णिमा दास, डॉ. अजय कुमार समेत कई और दिग्गजों की किस्मत दांव पर है.
चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
झारखंड चुनाव के लिए आयोग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं. पहले चरण में 981 बूथों पर सुबह 7 बजे से मतदान शुरू होगा जो शाम 4 बजे तक चलेगा. हालांकि अगर वोटर कतार में लगे हुए हैं तो 4 बजे के बाद भी मतदान जारी रहेगा. वहीं, पहले चरण के चुनाव में सभी मतदान केंद्रों की निगरानी वेबकास्टिंग के जरिये होगी. जिला निर्वाचन पदाधिकारी से लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी और चुनाव आयोग मतदान केंद्रों की निगरानी करेंगे.
इन जगहों पर होगी वोटिंग
पहले चरण में यानी आज कोडरमा, बरकट्ठा, बरही, बड़कागांव, हजारीबाग, सिमरिया, चतरा, बहरागोड़ा, घाटशिला, पोटका, जुगसलाई, जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिमी, ईचागढ़, सरायकेला, चाईबासा, मझगांव, जगन्नाथपुर, मनोहरपुर, चक्रधरपुर, खरसावां, तमाड़, तोरपा, खूंटी, रांची, हटिया, कांके, मांडर, सिसई, गुमला, बिशुनपुर, सिमडेगा, कोलेबिरा, लोहरदगा, मनिका, लातेहार, पांकी, डालटनगंज, विश्रामपुर, छतरपुर, हुसैनाबाद, गढ़वा, भवनाथपुर विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी.
झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 53 पार्टियों के 349 और 334 निर्दलीय उम्मीदवार चुनाव के मैदान में हैं. सबसे ज्यादा 36 उम्मीदवार बीजेपी ने खड़े किए हैं. आजसू पार्टी ने चार, जेडीयू ने दो और एलजेपी (आर) ने एक सीट पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं. वहीं, जेएमएम ने पहले चरण के लिए अपने 23 उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि कांग्रेस ने 17 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. आरजेडी के पांच उम्मीदवार मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










