Transfer-Posting News: विवेक कुमार सुमन बने रांची के उप निर्वाचन पदाधिकारी, JAS के आठ अधिकारियों का तबादला

Updated:
विज्ञापन

झारखंड सरकार ने झारखंड प्रशासनिक सेवा के आठ अधिकारियों का तबादला किया गया है. इसके तहत विवेक कुमार सुमन को रांची का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है, वहीं, प्रियंका सिंह को पूर्वी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Transfer-Posting News: झारखंड सरकार ने शुक्रवार 23 जून, 2023 को झारखंड प्रशासनिक सेवा (Jharkhand Administrative Service- JAS) के आठ अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की गयी है. इसके तहत विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी (Deputy Election Officer) बनाया गया है. इस संबंध में मंत्रिमंडल (निर्वाचन) विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined
undefined

विवेक कुमार सुमन बने रांची के नये उप निर्वाचन पदाधिकारी

सरकार ने चतरा की उप निर्वाचन पदाधिकारी पूर्णिमा कुमारी को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक धनबाद की उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया है. इसके अलावा बोकारो के उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन को रांची का नया उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

प्रियंका सिंह बनी पूर्वी सिंहभूम की उप निर्वाचन पदाधिकारी

पूर्वी सिंहभूम के उप निर्वाचन पदाधिकारी कानू राम राग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सरायकेला-खरसावां के उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, सरायकेला-खरसावां में उप निर्वाचन पदाधिकारी के पद पर पदस्थापित प्रियंका सिंह का तबादला करते हुए अगले आदेश तक पूर्वी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

Also Read: कोयले के आयात को कम करना सबसे बड़ी चुनौती, बोले सीसीएल सीएमडी पीएम प्रसाद

प्रिंस गोडविन कुजूर खूंटी और शैलेश कुमार सिंह देवघर के उप निर्वाचन पदाधिकारी बने

सिमडेगा के उप निर्वाचन पदाधिकारी प्रिंस गोडविन कुजूर को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक खूंटी के उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. इसके अलावा पलामू के उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार सिंह का तबादला करते हुए उन्हें अगले आदेश तक देवघर का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है.

बंधन लौग पश्चिमी सिंहभूम और अशोक दास गिरिडीह के उप निर्वाचन पदाधिकारी बने

लातेहार के उप निर्वाचन पदाधिकारी बंधन लौंग को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक पश्चिमी सिंहभूम का उप निर्वाचन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं, दुमका के उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क्रमित संयुक्त सचिव) के पद पर पदस्थापित अशोक कुमार दास को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक उप निर्वाचन पदाधिकारी (उत्क्रमित संयुक्त सचिव) गिरिडीह के पद पर पदस्थापित किया गया है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola