झारखंड : 20 जनवरी से ढाका फिल्म फेस्ट में शॉर्ट फिल्म ”तीरे बेंधो ना” की होगी स्क्रीनिंग

Updated:
विज्ञापन

22वें ढाका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्ममेकर निरंजन कुजूर की निर्देशित शॉर्ट फिल्म ””तीरे बेंधो ना”” की स्क्रीनिंग होगी. फिल्म महोत्सव की शुरुआत 20 जनवरी से होगी.

विज्ञापन

22वें ढाका अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में फिल्ममेकर निरंजन कुजूर की निर्देशित शॉर्ट फिल्म ””तीरे बेंधो ना”” की स्क्रीनिंग होगी. फिल्म महोत्सव की शुरुआत 20 जनवरी से होगी. इसका आयोजन रेनबो फिल्म सोसाइटी की ओर से किया जायेगा. निरंजन कुजूर ने बताया कि शॉर्ट फिल्म के स्टोरी राइटर व सिनेमेटोग्राफर जॉयदीप भौमिक और फिल्म एडिटर ज्योति रंजन नाथ हैं. फिल्म की कहानी पात्र हरिपद के आस-पास घूमती है. हरिपद की बेटी उर्मी के स्कूल में स्वास्थ्य शिविर लगाया जाता है, जहां वह हृदय संबंधी जटिल रोग से पीड़ित पायी जाती है. हरिपद और उसकी पत्नी के बीच संबंध अच्छे नहीं रहते हैं. इससे उसकी पत्नी को बेटी के इलाज को लेकर हरिपद से कोई उम्मीद नहीं रहती. ऐसे में हरिपद दोनों परिस्थितियों को संभालने में जुट पड़ता है. निरंजन ने बताया कि हरिपद का चरित्र हर परिवार में मौजूद उस व्यक्ति के समान है, जिसे समाज के तौर तरीके समझ नहीं आते हैं. साथ ही व्यावहारिक ज्ञान की कमी होती है. जिसकी वजह से उन्हें ना तो प्यार मिलता है और ना ही सम्मान. ”तीरे बेंधो ना” वास्तविक घटना पर आधारित है, जो कुछ वर्ष पहले एक स्थानीय बंगाली समाचार पत्र के माध्यम से सामने आया था. फिल्म की कहानी को नाटकीय दायरे में सजाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola