Live Updates

Rashtrapati Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, CM हेमंत बोले- पार्टी के निर्णय अनुरूप वोटिंग

Updated:
विज्ञापन

Rashtrapati Chunav 2022 Jharkhand Voting Live Updates: राष्ट्रपति चुनाव 2022 के लिए वोटिंग हो रही है. देश के 16वें राष्ट्रपति के चयन के लिए झारखंड विधानसभा परिसर में मतदान किया जा रहा है. राज्य में 81 विधायक और 20 सांसद (राज्यसभा व लोकसभा मिलाकर) हैं. वोटिंग अपडेट्स के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, झारखंड विधानसभा में सीएम समेत सभी विधायकों ने की वोटिंग

रांची : सोमवार को राष्ट्रपति चुनाव खत्म हो गया. झारखंड विधानसभा में भी सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक वोटिंग हुई. सुबह में सबसे पहले बीजेपी विधायक अनंत ओझा ने वोटिंग की. इसके बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, बाबूलाल मरांडी समेत अन्य विधायकों ने वोटिंग की. दोपहर में सीएम हेमंत सोरेन विधानसभा पहुंचे और वोटिंग की. इस दौरान उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्णय के अनुरूप वोटिंग हुई है.

पार्टी के निर्णय के अनुरूप JMM सांसद और विधायकों ने की वोटिंग : सीएम

रांची : राष्ट्रपति चुनाव में वोटिंग कर बाहर निकलने सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि वोटिंग को लेकर पार्टी ने पहले स्पष्ट कर दिया था. इसी के आधार पर JMM सांसद और विधायकों ने वोटिंग की है. अंतरात्मा की आवाज पर वोटिंग की बात पूछने पर सीएम ने कहा कि पार्टी के निर्णय के अनुरूप ही सभी न वोटिंग की है.

सीएम हेमंत सोरेन ने की वोटिंग

Rashtrapati Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग खत्म, CM हेमंत बोले- पार्टी के निर्णय अनुरूप वोटिंग

रांची : राष्ट्रपति चुनाव को लेकर सोमवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने वोटिंग किया. इससे पूर्व बीजेपी विधायक, आजसू विधायक और कांग्रेस के कई विधायकों ने वोटिंग किया. झामुमो के विधायक भी वोटिंग कर रहे हैं.

मतदान करने पहुंचे कांग्रेसी विधायक

झारखंड विधानसभा में चल रहे राष्ट्रपति चुनाव की वोटिंग लगातार जारी है. एनडीए विधायकों की ओर से वोट डाला गया. अभी कांग्रेसी विधायक वोट डालने पहुंचे हैं. कांग्रेसी विधायकों में प्रदीप यादव, आलमगीर आलम, अंबा प्रसाद, दीपका पांडेय सहित अन्य शामिल हैं.

https://www.facebook.com/prabhat.khabar/videos/1154420748621772/

आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने की वोटिंग

राष्ट्रपति चुनाव को लेकर झारखंड में मतदान हो रहा है. आजसू प्रमुख सुदेश महतो ने मतदान किया. इससे पहले अनंत ओझा, नवीन जायसवाल व भानुप्रताप शाही ने वोटिंग की है.

राष्ट्रपति चुनाव के मतदान में अनंत ओझा ने डाला पहला वोट

झारखंड विधानसभा में राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गया है. एनडीए के अनंत ओझा ने पहला वोट डाला. वहीं दूसरा वोट विधायक नवीन जायसवाल ने डाला है. तीसरा वोट भानु प्रताप शाही ने डाला. अब तक तीन वोट पड़े हैं. वोटिंग प्रक्रिया जारी है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola