झारखंड प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट शुरू, डीआइजी के नेतृत्व में कमेटी गठित

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Aug 2021 12:10 PM

विज्ञापन

मुख्यमंत्री कार्यालय व सचिवालय होने के कारण सुरक्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण है प्रोजेक्ट भवन. ऑडिट टीम की रिपोर्ट के आधार पर बढ़ायी जा सकती है प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा-व्यवस्था

विज्ञापन

रांची : प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट शुरू हो गया है. इसके लिए डीआइजी स्पेशल ब्रांच अनूप बिरथरे के नेतृत्व में एक कमेटी बनायी गयी है. टीम की रिपोर्ट के बाद प्रोजेक्ट भवन की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जा सकती है. स्पेशल ब्रांच के डीआइजी के नेतृत्व में टीम गठित होने की पुष्टि सीनियर पुलिस अधिकारियों ने की है.

जानकारी के अनुसार, प्रोजेक्ट भवन में मुख्यमंत्री कार्यालय के अलावा सचिवालय कार्यालय भी है. इस कारण सुरक्षा के दृष्टिकोण से प्रोजेक्ट भवन अति महत्वपूर्ण जगह है. वहां की सुरक्षा व्यवस्था का विशेष रूप से ऑडिट किया जा रहा है, ताकि सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की खामी नहीं रह जाये. ऑडिट के बाद सुरक्षा को लेकर वर्तमान में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने के साथ ही सुरक्षा के दूसरे इंतजाम किये जा सकते हैं.

वहां पहले से तैनात सुरक्षाकर्मियों का ब्योरा तैयार किया जायेगा. इसके साथ ही वर्तमान में सुरक्षा की क्या व्यवस्था है. इसका भी आकलन किया जायेगा. पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार, समय-समय पर पूर्व में भी सुरक्षा को लेकर आकलन किया जाता रहा है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola