झारखंड के पारा मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू, ऐसे होगा चयन

Published by : Sameer Oraon Updated At : 03 Jun 2023 1:25 PM

विज्ञापन

इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदकों को इंटर (साइंस भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और गणित) के साथ पास करना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक परीक्षा शुरू होने के पहले 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो.

विज्ञापन

झारखंड के सरकारी और गैर सरकारी पारा मेडिकल संस्थानों में दाखिले के लिए में आवेदन की प्रक्रिया शुक्रवार से शुरू हो गयी. ये परीक्षा झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता पर्षद द्वारा आयोजित की जाएंगी. इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों को 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर लेना होगा. आवेदन पत्र में किसी भी प्रकार की त्रुटि या गड़बड़ी होने की स्थिति में 26 और 27 जून तक संशोधित कर सकेंगे.

किन पाठ्यक्रमों के लिए होगा आवेदन

इस परीक्षा के जरिये इंटर स्तरीय पाठ्यक्रम जैसे फार्मेसी और पारा मेडिकल के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन होगा. साथ ही इसके माध्यम से मैट्रिक स्तरीय सर्टिफिकेट पाठ्यक्रम जैसे ड्रेसर, मेडिकल लैब अटेंडेंट, रेडियोग्राफर अटेंडेंट आदि की पढ़ाई के लिए एक वर्षीय पाठ्यक्रमों में भी नामांकन होगा. परीक्षा ओएमआर बेस्ड होगी.

क्या है शैक्षणिक योग्यता

इस पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदकों को इंटर (साइंस भौतिक विज्ञान, रसायन शास्त्र, जीव विज्ञान और गणित) के साथ पास करना जरूरी है. इसके अलावा आवेदक परीक्षा शुरू होने के पहले 17 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो. रिजल्ट के बाद लिखित परीक्षा में चयनित अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा. इसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट जारी किया जाएगा. मेरिट लिस्ट में चयनित अभ्यर्थियों की सूची आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के अलावा दैनिक समाचार पत्रों में भी जारी की जाएगी.

क्या है आवेदन शुल्क

अभ्यर्थियों को इस परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क का भी भुगतान करना होगा. समान्य वर्ग के परीक्षार्थियों के लिए आवेदन शुल्क 900 रुपये तथा अनुसूचित जाति, जनजातियों के लिए 450 रखा गया है. परीक्षा शुल्क डेबिड कार्ड, क्रेडिट कार्ड और यूपीआई के माध्यम से देय होगा जो कि नन रिफंडेबल है. परीक्षा का स्तर इंटर व मैट्रिक स्तरीय होगा. इसमें जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान और गणित के 50-50 प्रशन पूछे जाएंगे.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola