ePaper

झारखंड नेत्र सोसाइटी देश में बेस्ट, 500 सदस्यों वाले समूह में लगाातर तीसरी बार जीता पुरस्कार

Updated at : 05 Apr 2025 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand ophthalmological society best in india
अधिवेशन के कांग्रेस प्रेसिडेंट डॉ ललित के साथ डॉ भारती कश्यप, डॉ बीपी कश्यप, सुजॉय सामंता, डॉ नीलेंदु मिश्रा, डॉ एसके मित्रा, डॉ विभूतिभूषण व अन्य.

Jharkhand Ophthalmological Society Best in India: झारखंड नेत्र सोसाइटी लगातार तीसरी बार देश का सर्वश्रेष्ठ सोसाइटी चुना गया है. नारी शक्ति पुरस्कार विजेता डॉ भारती कश्यप ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि एसिया-पैसिफिक एशिया-पैसिफिक नेत्र विज्ञान कांग्रेस में मिले इस सम्मान ने झारखंड का भी मान बढ़ाया है. देश-विदेश के डॉक्टरों ने झारखंड नेत्र सोसाइटी के कार्यों की तारीफ की.

विज्ञापन

Jharkhand Ophthalmological Society Best in India: झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को एक बार फिर देश में बेस्ट नेत्र सोसाइटी का पुरस्कार मिला है. यह लगातार तीसरा मौका है, जब इसे 500 सदस्यों वाले समूह में सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का पुरस्कार मिला है. वर्ष 2024-2025 में नेत्र रोग विशेषज्ञों और स्नातकोत्तर छात्रों के बीच वैज्ञानिक और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनों में नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के सफल संचालन के लिए अखिल भारतीय नेत्र विज्ञान सोसाइटी के सभी सदस्यों के बीच झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को ‘सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया. झारखंड नेत्र रोग सोसाइटी को वर्ष 2024-2025 में 100-500 सदस्यों के ग्रुप की श्रेणी में लगातार तीसरी बार सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का सम्मान मिला है.

डॉ भारती कश्यप ने अपनी टीम के साथ लिया पुरस्कार

साइंटिफिक कमेटी कम मैनेजमेंट कमेटी की चेयरपर्सन डॉ भारती कश्यप, मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य डॉ बीपी कश्यप, सेक्रेटरी डॉ सुजॉय सामंता, वाइस प्रेसिडेंट डॉ नीलेंदु मिश्रा, पूर्व सेक्रेटरी डॉ एसके मित्रा और कोषाध्यक्ष विभूतिभूषण ने 83वें अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन के साथ 40वें एशिया-पैसिफिक नेत्र विज्ञान अकादमी कांग्रेस अधिवेशन में यह पुरस्कार ग्रहण किया. एशिया-पैसिफिक नेत्र विज्ञान अकादमी कांग्रेस के प्रेसिडेंट डॉ ललित वर्मा ने सोसाइटी को यह पुरस्कार दिया. अंतरराष्ट्रीय समारोह में देश-विदेश के नेत्र चिकित्सकों ने झारखंड नेत्र सोसाइटी के कार्यों को सराहा.

  • एशिया-पैसिफिक नेत्र विज्ञान कांग्रेस नयी दिल्ली में झारखंड नेत्र सोसाइटी को मिला पुरस्कार
  • देश विदेश के नेत्र चिकित्सकों ने भी झारखंड में चलाये गये नेत्र जागरूकता अभियान को सराहा
  • एक वर्ष में झारखंड में नेत्र सुरक्षा के लिए 142 आयोजित हुए ‘मेगा विजन फॉर झारखंड’ अभियान
  • एक साल में पूरे झारखंड में 94 वैज्ञानिक सत्र और 54 सर्जिकल प्रशिक्षण वेट लैब का हुआ आयोजन

नयी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में दिया गया पुरस्कार

सोसाइटी की मैनेजिंग कमेटी मेंबर सह चेयरमैन साइंटिफिक कमेटी डॉ भारती कश्यप ने बताया कि नयी दिल्ली के यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 83वें अखिल भारतीय नेत्र सोसाइटी के वार्षिक सम्मेलन सह 40वें एशिया-प्रशांत नेत्र विज्ञान अकादमी कांग्रेस के उद्घाटन समारोह में झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को यह पुरस्कार दिया गया.

झारखंड की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

2 बड़े पुरस्कार के लिए नामित हुआ था झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी

दो बड़े पुरस्कार के लिए नामित हुआ था झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी
झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को इस वर्ष दो बड़े अवॉर्ड के लिए नामित किया गया था. देश की सर्वश्रेष्ठ नेत्र सोसाइटी का राष्ट्रीय सम्मान. यह पुरस्कार सदस्यता संख्या (100 से कम सदस्यता, 100 से 500 सदस्यता, 500 से 1000 सदस्यता, 1000 से 1500 सदस्यता और 1500 से अधिक सदस्यता) के आधार पर विभिन्न समूहों के विजेता राज्यों में शीर्ष स्थान हासिल करने के लिए मिला है. झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी को वैज्ञानिक और शैक्षिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ-साथ आम जनों के बीच नेत्र स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाने के लिए 100 से 500 सदस्यों की श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ राज्य सोसाइटी का सम्मान भी मिला है.

सोसाइटी ने झारखंड में चलाये 142 अभियान

नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित डॉ भारती कश्यप ने प्रभात खबर (prabhatkhabar.com) से खास बातचीत में कहा कि झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी के बैनर तले झारखंड के संताल परगना, पलामू, उत्तरी छोटानागपुर, दक्षिणी छोटानागपुर और कोल्हान प्रमंडल के दूर-दराज के इलाकों में लोगों को नेत्रदान, मोतियाबिंद, ग्लूकोमा और डायबिटिक रेटिनोपैथी के बारे में जागरूक करने के लिए सोसाइटी ने 142 अभियान चलाये. पश्चिमी सिंहभूम के गोइलकेरा और टोंटो के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों और संताल परगना के सबसे पिछड़े जिलों पाकुड़ और साहिबगंज में मेगा विजन फॉर झारखंड अभियान चलाये गये.

वेट लैब के माध्यम से सर्जिकल स्किल ट्रांसफर करता है झारखंड राज्य नेत्र सोसाइटी

उन्होंने कहा कि झारखंड में नेत्र चिकित्सकों और स्नातकोत्तर छात्रों को नेत्र उपचार की नयी तकनीक के बारे में जागरूक करने के लिए सोसाइटी ने कई शहरों में 94 वैज्ञानिक सेमिनार का आयोजन किया. कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल रांची, राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) रांची, बोकारो जनरल हॉस्पिटल और सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) रांची, एमजीएम मेडिकल कॉलेज जमशेदपुर के स्नातकोत्तर छात्रों के लिए 54 वेट लैब के माध्यम से सर्जिकल स्किल ट्रांसफर कोर्स आयोजित किये गये.

इसे भी पढ़ें

5 अप्रैल को आपको 14 किलो का एलपीजी सिलेंडर कितने में मिलेगा, यहां चेक करें

ये है झारखंड का ‘सर्वाधिक नक्सल प्रभावित’ जिला, नक्सलवाद के खात्मे की ये है विशेष रणनीति

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola