Jharkhand News: किसानों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही हेमंत सोरेन सरकार, समीक्षा बैठक में दिए ये निर्देश

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन ने कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभा�� की समीक्षा बैठक कर अधिकारियों को कई निर्देश दिये. सीएम ने राज्य के सभी प्रखंडों में विभिन्न चरणों में केसीसी मेला आयोजित करने को कहा है. बैंकों द्वारा जारी हो रहे केसीसी की मॉनिटरिंग के लिए मेकानिज़्म बनाने की बात भी कही है.

विज्ञापन

Jharkhand News: कृषि और किसानों का विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. किसानों की योजनाओं का बेहतर तरीके से क्रियान्वयन सुनिश्चित हो. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग की उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में अधिकारियों को ये निर्देश दिये. सीएम ने राज्य के सभी प्रखंडों में विभिन्न चरणों में केसीसी मेला आयोजित करने का निर्देश दिया. उन्होंने यह भी कहा कि बैंकों द्वारा प्रतिदिन जारी हो रहे केसीसी की मॉनिटरिंग के लिए मेकानिज़्म बनायें. अधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2022-23 में 29.38 लाख किसानों को केसीसी से जोड़ने का लक्ष्य है. 17.76 लाख किसानों को केसीसी उपलब्ध कराया जा चुका है.

आपके शहर में

विज्ञापन

किसान पाठशाला का जिम्मा किसानों को: मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान पाठशाला के संचालन का जिम्मा प्रोग्रेसिव किसानों को देने की दिशा में कार्य योजना बनायें. किसान पाठशाला के जरिये बीज और अन्य कृषि सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में भी पहल की जानी चाहिए. वर्तमान में 17 किसान पाठशाला खोले गये हैं ,जबकि इस वित्तीय वर्ष में 50 किसान पाठशाला खोलने का लक्ष्य है. मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की समीक्षा करते हुए कहा कि गांव में पशुओं के पालन का जिम्मा पशु मित्रों अथवा चरवाहों को देने के लिए कार्य योजना बनायें. इन्हें प्रोत्साहन राशि दें तथा इसकी नियमित निगरानी की जाये.

कृषि बाजार बनायें: मुख्यमंत्री ने कृषि बाजार बनाने पर जोर दिया, ताकि किसान अपने उत्पादों को वहां आसानी से ला सकें. इसके साथ किसानों को उनके उत्पाद का बेहतर मूल्य मिले, इसका भी ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकारी गोदाम के संचालन का जिम्मा मार्केटिंग फेडरेशन को सौंपने की दिशा में कार्य योजना बने. सीएम ने कहा कि खाद की कालाबाजारी हर हाल में रुकनी चाहिए. किसानों को खाद की किल्लत नहीं हो, इसकी पुख्ता व्यवस्था हो. उन्होंने खाद वितरण के लिए नये लाइसेंस जारी करने के निर्देश दिया.

सीएम ने कहा

किसान पाठशाला के जरिये बीज और अन्य कृषि सामग्री भी किसानों को उपलब्ध कराया जाये

खाद वितरकों की संख्या बढ़ायें, नये लाइसेंस जारी करें व खाद की कालाबाजारी हर हाल में रुके

मुख्यमंत्री ने इस मौके पर कृषि विभाग के सिंगल विंडो सिस्टम का ऑनलाइन उद्घाटन किया. इस सिंगल विंडो से बीज, सहकारी समितियां, खाद व कीटनाशक से जुड़ी योजनाओं और कार्यों को ऑनलाइन जोड़ा गया है. बैठक में मंत्री बादल, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, राजीव अरुण एक्का, विनय कुमार चौबे, अबू बकर सिद्दीक, निशा उरांव समेत अन्य उपस्थित थे.

सीएम ने किया सिंगल विंडो सिस्टम का उदघाटन

सीएम ने अधिकारियों से कहा कि राज्य में सभी जल स्रोतों का जीर्णोद्धार किया जाये. अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि राज्य में 1262 तालाबों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है, जिसमें 686 का कार्य पूर्ण हो चुका है. वहीं डीप बोरिंग के 3729 में से 1038 का जीर्णोद्धार हो चुका है.

Also Read: Jharkhand News: आम आदमी ने दिखाई ताकत, नगर निगम के खाते को कराया फ्रीज, जानिए क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola