ranchi news : बाबा विद्यापति दलान में कवि गोष्ठी व पंचांग का लोकार्पण

Updated:
विज्ञापन

ranchi news : झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में रविवार को बाबा विद्यापति दलान, हरमू परिसर में मैथिली अधिकार दिवस मनाया गया.

विज्ञापन

लाइफ रिपोर्टर @ रांची झारखंड मैथिली मंच के तत्वावधान में रविवार को बाबा विद्यापति दलान, हरमू परिसर में मैथिली अधिकार दिवस मनाया गया. इस अवसर पर साहित्यिक परिचर्चा, रूपा मिश्र विदेह साहित्य सम्मान, पुस्तक विमोचन, कवि गोष्ठी एवं मैथिली पंचांग सह कैलेंडर 2025 का लोकार्पण भी हुआ. समाराेह में राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, विधायक नवीन जायसवाल, आइएएस कृपानंद झा, आइसीएफएआइ कुलपति डाॅ रमण कुमार झा भी शामिल हुए. मंच की बहिना प्रकोष्ठ की बबीता झा, सुनीता झा, अनीता झा, बिट्टू झा और नमीता मिश्र ने भगवती बंदना जय जय भैरवि असुर भयाऊनि…समूह गान किया. संचालन भारतेंदु कुमार झा ने किया. इस अवसर पर मिथिलाक्षरक उपेक्षा सं मिथिला पर दुष्प्रभाव विषय पर साहित्यिक परिचर्चा हुई. विषय प्रवेश डॉ विद्यानाथ झा ने किया. लक्ष्मण झा सागर ने लिपि के महत्व पर चर्चा की. गौरीशरण झा ने लिपि के संदर्भ में 25 वर्ष से निरंतर अध्ययन व शोध के बारे में बताया.

कथाकार अशोक को रूपा मिश्र विदेह साहित्य सम्मान

इस अवसर पर कथाकार अशोक को रूपा मिश्र विदेह साहित्य सम्मान दिया गया. महासचिव जयंत कुमार झा और डा विदित ने विचार दिये. हितनाथ झा ने मानपत्र पढ़ा. कवि गोष्ठी का संचालन बद्रीनाथ झा ने किया. सुरेंद्र नाथ, हितनाथ झा, अशोक, डाॅ अशोक प्रियदर्शी, कुमार मनीष, आत्मेश्वर झा, राजकुमार मिश्र, कौशल किशोर झा, विनोद कुमार झा, डाॅ आकांक्षा, कल्याणी झा, अंजु झा, सुकुमार नाथ, दिवाकर झा, लक्ष्मण झा सागर, शैल झा सागर, कल्याणी झा, अमृता मिश्र, डॉ महेंद्र झा, ललित झा ने कविता पाठ किया. मौके पर संतोष मिश्र, रंधीर झा, सतीश कुमार मिश्र, ब्रजकुमार झा, मकर चौधरी, आशुतोष मिश्र उपस्थित थे. धन्यवाद अरुण कुमार झा ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola