झारखंड भाजपा ने लोकसभा, विधानसभा चुनाव के लिए बनायी रणनीति, कार्यकर्ताओं को दिया गया जीत का मंत्र

Updated:
विज्ञापन

कर्मवीर सिंह सोमवार को रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में भाजपा के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की सांगठनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने बूथ समितियों को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी बनाने पर बल दिया.

विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि भाजपा आज 18 करोड़ सदस्यों वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है. यही नहीं, यह पहली पार्टी है, जिसकी देश भर में बूथ स्तर की सशक्त और गतिशील समिति है. कार्यकर्ता ही पार्टी की पूंजी हैं. भाजपा में सब कार्य के लिए कार्यकर्ता और सभी कार्यकर्ता के लिए काम की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है. हर कार्यकर्ता जीत की शुरुआत अपने बूथ से करें.

आपके शहर में

विज्ञापन

श्री कर्मवीर सोमवार को रांची के नगड़ी स्थित स्वर्णरेखा बैंक्वेट हॉल में भाजपा के दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल की सांगठनिक बैठक को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने आगामी लोकसभा, विधानसभा चुनाव में पार्टी की बड़ी सफलता के लिए बूथ आधारित कार्यक्रमों को गति देने का आह्वान किया. उन्होंने बूथ समितियों को सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व समावेशी बनाने पर बल दिया.

कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का भरोसा लगातार बढ़ रहा है. कार्यकर्ता मोदी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर ले कर जायें. बैठक में रांची महानगर, रांची ग्रामीण, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा जिला में निवास करनेवाले पार्टी के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया.

11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ प्रदर्शन :

संगठन महामंत्री कर्मवीर ने 11 अप्रैल को भाजपा द्वारा रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ होने वाले विशाल प्रदर्शन की तैयारी सहित बूथ पर मनाये जाने वाले छह कार्यक्रमों, छह अप्रैल को पार्टी के स्थापना दिवस, 14अप्रैल आंबेडकर जयंती पर मनाये जानेवाले समरसता सप्ताह जैसे कार्यक्रमों के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.

बैठक में पार्टी की योजना के अनुसार सभी कार्यकर्ता को छह अप्रैल को अपने घरों पर झंडा लगाने, आंडबेडकर जयंती पर प्रभातफेरी, माल्यार्पण, व्याख्यान, गोष्ठी जैसे कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया गया. बैठक में विधायक सीपी सिंह, नीलकंठ सिंह मुंडा, नवीन जायसवाल, समरी लाल, कोचे मुंडा, अजय मारू, गंगोत्री कुजूर, प्रदीप वर्मा, बालमुकुंद सहाय, दिनेश उरांव, कमलेश उरांव, विमला प्रधान, जीतू चरण राम, केके गुप्ता, सुरेंद्र महतो, चंद्रशेखर गुप्ता, लक्ष्मण बड़ाइक, मनीर उरांव, अनूप समेत कई पदाधिकारी मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola