Jharkhand Ka Mausam: अगले दो दिन पड़ेगी कड़ाके की ठंड, 7 जिलों में शीतलहर का येलो अलर्ट जारी

झारखंड में ठंड का कहर, फोटो पीटीआई
Jharkhand Ka Mausam: मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं मिलेगी. रांची के कांके का पारा गिरकर 2.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. कांके राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा. आईएमडी ने 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.
Jharkhand Ka Mausam: भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने झारखंड के सात जिलों के लिए रविवार को शीत लहर की स्थिति के संबंध में ‘येलो’ अलर्ट जारी किया. जिससे राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया.
इन 7 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी
आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रांची, रामगढ़ और बोकारो के लिए शीत लहर की स्थिति के लिए ‘येलो’ अलर्ट (सावधान रहें) जारी किया गया है. इन जिलों में सोमवार सुबह 8.30 बजे तक ठंड की स्थिति बनी रहने की संभावना है.
पश्चिमी हवाओं के कारण झारखंड में शीतलहर का कहर
रांची मौसम विज्ञान केंद्र के उप निदेशक अभिषेक आनंद ने कहा, झारखंड के निचले क्षोभमंडल स्तर में चल रही पश्चिमी हवाएं शीतलहर की स्थिति का कारण बन रही हैं. उन्होंने कहा कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने की संभावना नहीं है और उसके बाद अगले तीन दिनों में इसमें 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
गुमला का तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस
आईएमडी अधिकारी ने कहा कि राज्य के 13 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया. आईएमडी बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटों में गुमला में 2.9 डिग्री सेल्सियस और लोहरदगा में 3.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया, जबकि खूंटी में तापमान का स्तर गिरकर चार डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया. इसमें बताया गया कि डाल्टनगंज में न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री सेल्सियस, चाईबासा में 9.2 डिग्री और जमशेदपुर में 10.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




