VIDEO: कोयला चोरी पर झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह का बड़ा बयान, देखें कांग्रेस नेता का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कहा कि छोटे-मोटे कोयला चोरों को पकड़ा जाता है. केंद्र और राज्य सरकार के बीच संबंधों पर भी पूर्णिमा नीरज सिंह ने बड़ी बेबाकी से अपनी राय रखी. प्रभात खबर संवाद में उन्होंने और क्या-क्या कहा, इस वीडियो में देखें.

विज्ञापन

कोयला भंडार के लिए जाने जानेवाले धनबाद जिले के झरिया की विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने कोयला चोरी पर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा है कि कौन लोग कोयला चोरी कर रहे हैं और उनको किसका संरक्षण प्राप्त है, इसके बारे में सभी जानते हैं. उन्होंने कहा कि प्रशासन कई बार कार्रवाई भी करता है, लेकिन कोयला चोरी के बड़े खिलाड़ियों पर कोई हाथ नहीं डालता. प्रभात खबर संवाद में एक पत्रकार के सवाल का जवाब में उन्होंने ये बातें कहीं. केंद्र और राज्य सरकार के बीच संबंधों पर भी पूर्णिमा नीरज सिंह ने खुलकर अपनी राय रखी है. प्रभात खबर के साथ एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में पूर्णिमा नीरज सिंह ने और कौन-कौन सी बातें कहीं, आप भी इस वीडियो में देखिए.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola