झारखंड हाईकोर्ट में सीडीपीओ और 11वीं-13वीं JPSC मामले पर 12 बजे सुनवाई
झारखंड हाईकोर्ट का फाइल फोटो.
झारखंड हाईकोर्ट में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) भर्ती और 11वीं से 13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन को रद्द करने की याचिकाओं पर सुनवाई होनी है. दोपहर 12 बजे मामले की सुनवाई निर्धारित की गई है.
राणा प्रताप की रिपोर्ट
आपके शहर में
रांची: झारखंड हाईकोर्ट में बाल विकास परियोजना पदाधिकारी (सीडीपीओ) और 11वीं से13वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा के विज्ञापन को रद्द करने के को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर थोड़ी देर में सुनवाई होगी.
दोपहर 12 बजे होगी सुनवाई
हाईकोर्ट के जस्टिस दीपक रोशन की अदालत ने 10:30 बजे सुनवाई के दौरान याचिका की त्रुटि दूर करने का निर्देश दिया तथा मामले की सुनवाई दोपहर 12:00 बजे निर्धारित की. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी सुभाष मुर्मू ने सीडीपीओ परीक्षा रद्द करने की अधिसूचना को चुनौती दी है. वही आशीष अक्षत ने 11वीं से 13वीं जेपीएससी सिविल सेवा के विज्ञापन को रद्द करने को चुनौती देते हुए निरस्त करने की मांग की है.
राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती, दो और याचिकाएं दायर
रवि कुमार हांसदा और अन्य तथा आकांक्षा मिंज और अन्य की ओर से भी अलग-अलग याचिका दायर कर राज्य सरकार की अधिसूचना को चुनौती दी गई है.
ये भी पढ़ें: JSSC भर्ती घोटाला: 2022 में CID के पास थी अरुण की पूरी कुंडली, 4 साल बाद हुई गिरफ्तारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रिया गुप्ता
प्रिया गुप्ता प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. फिलहाल वह झारखंड से जुड़ी खबरों पर काम करती हैं, जिनमें सरकारी योजनाएं, प्रमुख घटनाएं, सामाजिक मुद्दे और अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं. इससे पहले वह लाइफस्टाइल डेस्क पर फैशन, हेल्थ, रिलेशनशिप, पैरेंटिंग और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर लेख लिख चुकी हैं. प्रिया ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय से स्नातक और अमिटी यूनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री हासिल की है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए