झारखंड CM गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत 21 परिवारों को नई उम्मीद, स्वीकृत हुई लाखों की सहायता राशि

Updated:
विज्ञापन

झारखंड मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के तहत 21 परिवारों को मिली मदद, Pic Credit- AI

Jharkhand Gambhir Bimari Yojana: झारखंड सरकार की ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ ने एक बार फिर उम्मीद की किरण दिखाई है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी की बैठक में 21 गंभीर मरीजों को 5 से 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि स्वीकृत की गयी है. अब धन की कमी के कारण इलाज नहीं रुकेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Gambhir Bimari Yojana, रांची: झारखंड सरकार द्वारा संचालित ‘मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना’ के तहत गंभीर रोगों से पीड़ित जरूरतमंद मरीजों को बड़ी राहत प्रदान की गयी है. झारखंड स्टेट आरोग्य सोसाइटी के कार्यकारी निदेशक की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कुल 24 मामलों पर विचार किया गया. इनमें से 21 मरीजों को चिकित्सकीय सहायता राशि स्वीकृत की गयी. इन सभी मरीजों को पांच लाख से 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि मंजूर किया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

इन जगहों पर कराया जा रहा है मरीजों का इलाज

मरीजों का इलाज रांची, धनबाद, जमशेदपुर सहित राज्य के भीतर एवं वेल्लोर, वाराणसी जैसे राज्य से बाहर के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थानों में कराया जा रहा है. वहीं, डुमरिया (पूर्वी सिंहभूम) के शेख यूनुस, खूंटी की सरोजनी और अमड़ापाड़ा (पाकुड़) की कोमल जायसवाल के मामलों में मरीजों की वर्तमान चिकित्सा स्थिति का भौतिक सत्यापन कर रिपोर्ट करने को कहा गया है. बैठक में यह भी स्पष्ट निर्देश दिया गया कि भविष्य में सभी आवेदनों के साथ मरीज की अद्यतन चिकित्सकीय स्थिति, अस्पताल से प्राप्त अनुमान और सिविल सर्जन द्वारा सत्यापन अनिवार्य रूप से फाइल के साथ लगाने को कहा गया है.

Also Read: माघ पूर्णिमा पर कोल्हान में एक साथ गूंजा मागे परब, आदिवासी एकता का संदेश

लाभार्थियों में कौन कौन लोग हैं शामिल

स्वीकृत लाभार्थियों में धनवार गिरिडीह के इरशाद अंसारी, हुसैनाबाद पलामू की संगीता देवी, पाकुड़ की मेहरबानो खातून, गोमिया बोकारो के वैयुनंदन दुबे, बरवाडीह लातेहार की बेबी अनुष्का कुमारी, सरैयाहाट दुमका की सावित्री देवी, मेदिनीनगर पलामू के एन ओझा, पत्थलगड़ा चतरा के सतीश कुमार सिन्हा, साहिबगंज सदर के मो आसिफ आलम, जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम के बेबी शिबम घोष, पथरगामा गोड्डा के बेबी मोनू कुमार महतो, धनबाद के नरेश शर्मा, मानगो, जमशेदपुर के सुमित कुमार तिवारी, कसमार बोकारो के चंद्रदीप नायक, बेरमो बोकारो के बेबी सूर्या कुमार यादव, निमडीह सरायकेला-खरसावां की रूपा सेन, डुमरी गिरिडीह के खिरोधर महतो, जमुआ गिरिडीह के प्रमोद कुमार यादव व महेंद्र प्रसाद यादव, डुमरी गिरिडीह के नरेश ठाकुर तथा चंद्रपुरा बोकारो के संदीप कुमार यादव शामिल हैं.

Also Read: जुगसलाई में ‘जुड़वा’ बच्चों पर फंसा पेंच: कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी का पर्चा रद्द, झारखंड हाईकोर्ट में होगी कानूनी जंग!

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola