Jharkhand Election 2024: 'झारखंड को बचाने के बीजेपी को दें वोट', JMM पर बरसे बाबूलाल मरांडी, कहा- हेमंत सोरेन लाचार और विवश
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Oct 2024 4:44 PM
Babulal Marandi
Jharkhand Election 2024:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जेएमएम पर जोरदार हमला किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम हेमंत सोरेन के मां-बहनों की की परवाह नहीं है. वो वोट के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं. इस दौरान उन्होंने लोगों से बीजेपी को वोट देने की अपील की है. बाबूलाल ने कहा है कि झारखंड को लुटेरों, दलालों और बिचौलियों से बचने के लिए लोग बीजेपी को चुनाव में जिताएं.
Jharkhand Election 2024: बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष और झारखंड के पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी ने एक बार फिर जेएमएम पर निशाना साधा है. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन को माता और बहनों के इज्जत की परवाह नहीं है. बाबूलाल मरांडी ने कहा कि सीएम हेमंत सोरेन वोट के लिए किसी भी हद तक गिर सकते हैं. मीडिया से बात करते हुए बाबूलाल मरांडी ने कहा कि पीएम मोदी ने रविवार को अपने मन की बात कार्यक्रम में कई बातें बताई है. इस क्रम में उन्होंने दो महापुरुषों का जिक्र किया है. दोनों महापुरुषों की 150वीं जयंती शुरू हो रही है. इसमें एक सरदार वल्लभभाई पटेल और दूसरे भगवान बिरसा मुंडा हैं. सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है. उस दिन दिवाली भी है. इस बार सरदार पटेल की जयंती को और धूमधाम से मानना है.
बीजेपी को वोट देने की अपील
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि 15 नवंबर को भगवान बिरसा मुंडा की जयंती है. उनकी भी 150वीं जयंती प्रारंभ हो रही है. उसको भी पूरे देश में धूमधाम से मानना है. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि झारखंड में आज की जो जरूरत भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनाने की है, ताकि झारखंड को हम सब बचा सकें. आज झारखंड जिन लोगों के हाथों में है, दलाल और बिचौलियों के हाथ में झारखंड फंस चुका है. ये लोग सब कुछ लूटने में लगे हुए हैं. झारखंड को लुटेरों से, दलालों से, बिचौलियों से बचने के लिए यह चुनाव है. झारखंड की तमाम जनता से यही अपील करते हैं, निवेदन करते कि झारखंड को बचाने के लिए वे भारतीय जनता पार्टी को वोट करें. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के हाथ को मजबूत करना है.
इरफान अंसारी को तत्काल मंत्रिमंडल से हटाए हेमंत सोरेन- बाबूलाल मरांडी
बाबूलाल मरांडी ने कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि हेमंत सोरेन लाचार और विवश हैं. वोट की खातिर वे किसी भी हद तक गिर सकते हैं. पार्टी भले अलग हो लेकिन सीता सोरेन उनकी भाभी है. उनके आंदोलनकारी भाई दुर्गा सोरेन की पत्नी है. झारखंड की एक महिला भी है. सीता सोरेन के बारे में जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी इस घटिया शब्द का उपयोग करते हैं. उसे शब्द का हम प्रयोग नहीं कर सकते. अगर हेमंत सोरेन के दिल में थोड़ा सा भी स्वाभिमान है, तो इरफान अंसारी को मंत्रिमंडल से हटा देना चाहिए.
जो एक महिला के बारे में, आंदोलनकारी की पत्नी और शिबू सोरेन की बहू और उनकी भाभी के बारे में इतने घटिया शब्द का प्रयोग करते हैं और इसके बाद भी हेमंत सोरेन चुप हैं और उनको मंत्रिमंडल से भी नहीं हटा रहे तो सोच सकते हैं कि उनसे झारखंड की मां बहनों की रक्षा कैसे हो सकती है. झारखंड की जनता झारखंड की मां बहन इसको अच्छी तरह से देख रही है. हेमंत सोरेन को अब तो कम से कम जाग जाना चाहिए.
Also Read: Jharkhand Assembly Election 2024 : जमशेदपुर पूर्वी की जनता ने विधायक को याद दिलाया चुनावी वादा, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










