ePaper

Jharkhand Election 2024: सीता सोरेन के खिलाफ इरफान अंसारी के विवादित बयान पर EC ने मांगी रिपोर्ट, FIR दर्ज

Updated at : 26 Oct 2024 10:36 PM (IST)
विज्ञापन
Dr Irfan Ansari

Dr Irfan Ansari

Jharkhand Election 2024: झारखंड की जामताड़ा विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी के बीजेपी प्रत्याशी सीता सोरेन के खिलाफ विवादित बयान पर चुनाव आयोग ने रिपोर्ट मांगी है. इस मामले में जामताड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024: रांची-चुनाव आयोग ने जामताड़ा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी द्वारा भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन को लेकर विवादित बयान देने के मामले पर जिला प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है. राज्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के माध्यम से जामताड़ा के उपायुक्त को रिपोर्ट देने को कहा गया है. चुनाव आयोग जांच रिपोर्ट के आधार पर प्रावधान के मुताबिक कार्रवाई करेगा. जामताड़ा थाने में आदर्श चुनाव आचार सहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया है.

जामताड़ा थाने में केस दर्ज

डीसी कुमुद सहाय के निर्देश पर कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी पर एआरओ सह जामताड़ा बीडीओ प्रवीण चौधरी ने जामताड़ा थाना में आदर्श चुनाव आचार सहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है. इसके तहत कांड संख्या 208/24 धारा 223 के तहत मामला दर्ज किया गया है. 24 अक्टूबर को कांग्रेस प्रत्याशी इरफान अंसारी ने जामताड़ा आरओ कार्यालय में अपना नामांकन दाखिल किया था. नामांकन के बाद आरओ कार्यालय के समीप ही उन्होंनें प्रेस को संबोधित किया था. इस दौरान ही विवादित टिप्पणी भी की थी. इसी मामले में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

इरफान के खिलाफ अनुसूचित जनजाति आयोग ने लिया संज्ञान

इरफान अंसारी पर भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगाने पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लिया है. आयोग ने मुख्य सचिव एल खियांग्ते, डीजीपी अजय कुमार सिंह समेत कई पुलिस अफसरों को नोटिस जारी किया है. उनको तीन दिन में मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है.

Also Read: सीता पर इरफान के बयान से भड़के चौहान, बोले- यह भारत की नारी शक्ति का अपमान

Also Read: Jharkhand Election 2024: 85 साल से अधिक के हैं या दिव्यांग वोटर हैं तो ऐसे घर बैठे करें वोट

Also Read: Jharkhand Chunav: सावधान! किसी की भावना आहत की तो होगी कार्रवाई, चुनाव आयोग की ये है एडवाइजरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola