PHOTOS: एक साथ महगामा के 5000 लोग पहुंचे बाबा मंदिर, नरेंद्र मोदी और बाबूलाल मरांडी के लिए की ये कामना

Updated:
विज्ञापन

बाबा बैद्यनाथ धाम में शनिवार को महगामा विधानसभा क्षेत्र के लोग हजारों की संख्या में पहुंचे. इस दौरान सभी ने बाबा से नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम, बाबूलाल को झारखंड का सीएम और निरंजन सिन्हा को भाजपा प्रत्याशी बनाने की कामना की.

विज्ञापन
undefined

देवघर : महगामा के भाजपा नेता निरंजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में शनिवार को महगामा विधानसभा क्षेत्र के करीब पांच हजार लोगों ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में हाजिरी लगायी. लोगों ने बाबा बैद्यनाथ की पूजा-अर्चना कर पीएम नरेंद्र मोदी को 2024 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के साथ-साथ निरंजन सिन्हा को महगामा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी घोषित करने की कामना की.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

एक तरफ रांची में भाजपा की संकल्प सभा में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की उपस्थिति में राज्य की हेमंत सरकार को हटाने के लिए हुंकार भरी जा रही थी, तो दूसरी ओर देवघर में निरंजन कुमार सिन्हा के नेतृत्व में पांच हजार लोग होटल मधुमाला इंटरनेशनल से ढोल बाजे-गाजे व भव्य जुलूस के साथ बाबा बैद्यनाथ मंदिर के लिए निकले.

undefined

सभी लोग मानसरोवर फुट ओवरब्रिज से कतारबद्ध होकर बाबा बैद्यनाथ की बारी-बारी से पूजा-अर्चना की. वैदिकों ने निरंजन सिन्हा को माला पहनाकर आशीर्वाद दिया. लोगों ने एक सुर में भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व से सिन्हा को महगामा विधानसभा से टिकट देकर चुनावी रणक्षेत्र में उतारने की मांग की.

undefined

इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाने की भी कामना की गयी. निरंजन ने कहा कि सभी भाजपा कार्यकर्ता झारखंड के सभी 14 लोकसभा सीटों पर कमल खिलाने के लिए मेहनत करेंगे व पीएम नरेंद्र मोदी को दोबारा पीएम बनाने और झारखंड में बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में पुनः प्रचंड बहुमत के साथ भाजपा की सरकार बनाने के लिए पसीना बहाएंगे.

undefined

इस कार्यक्रम में महगामा विधानसभा क्षेत्र की बासिला मुर्मू, राकेश सोरेन, निर्मला उरांव, शोभा उरांव, मनोज दास, संजय कुमार, राजेश लाला, पवन सिंह, राजा सिंह, रमेश सिंह, राजीव यादव, ललन राय सहित तकरीबन पांच हजार से अधिक की संख्या में लोग शामिल हुए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola