सावधान! कहीं आपको भी तो नहीं आया फर्जी ID से झारखंड DGP का फ्रेंड रिक्वेस्ट, ऐसे करें इसकी पहचान
Published by : Sameer Oraon Updated At : 09 Feb 2025 2:09 PM
डीजीपी अनुराग गुप्ता
Jharkhand Cyber Crime News : झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता के नाम पर फर्जी आईडी बनाकर लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है, हालांकि डीजीपी ने इसकी जांच का जिम्मा साइबर सेल को सौंप दिया है.
रांची : झारखंड समेत पूरे देश में साइबर ठगी का मामला सबसे बड़ी समस्या बन गयी है. आए दिन अपराधी ने किसी न किसी को चूना लगाते ही रहते हैं. इसकी जद में कई बड़े अफसर भी आ चुके हैं. अब साइबर अपराधियों ने राज्य के डीजीपी का फर्जी प्रोफाइल बना लिया है. और इस आईडी से लोगों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भी भेजा जा रहा है. कई लोग इनके फ्रेंड लिस्ट में हैं. हालांकि डीजीपी ने इसकी जांच का जिम्मा साइबर सेल को सौंप दिया है.
कैसे हुआ संदेह
जब लोगों ने इस फेक आईडी को देखा तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ डीजीपी अनुराग गुप्ता ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज सकते हैं. लेकिन लोगों ने जब इसे ध्यान से देखा तो इनके नाम के स्पेलिंग गलती थी. साथ ही इनके बायो में जन्म स्थान देवघर दिखाया जा रहा है, जो सही नहीं है. इससे संदेह और गहरा हो गया है. इसकी सूचना जैसे ही डीजीपी अनुराग गुप्ता को मिली उन्होंने फौरन इसकी शिकायत फेसबुक से की और इसकी जांच का जिम्मा साइबर सेल को सौंप दिया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है यह आईडी किसने और कब बनाया है.
पहले भी बनाया जा चुका है कई अधिकारियों का फर्जी अकाउंट
बता दें कि इससे पहले भी कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाया जा चुका है. पूर्व डीजीपी नीरज सिन्हा का साइबर अपराधियों ने फेक प्रोफाइल बनाकर लोगों से पैसे मांगे जा रहे थे. नवंबर में ही बिहार पुलिस ने हरियाणा के मेवात जिले से फेक अकाउंट बनाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया था. इससे पहले रांची और लातेहार जिले के डीसी का भी फेक व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर बनाकार लोगों से पैसे मांगने का मामला सामने आया था. हालांकि जिला प्रशासन लगातार इसके लिए लोगों को अवेयर कराता रहता है.
Also Read: झारखंड में डीजीपी नियुक्ति विवाद : JMM के दावे पर BJP प्रवक्ता अजय साह का बड़ा हमला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










