झारखंड में बनीं समन्वय समिति, पर चार माह में बैठक नहीं
Shibu Soren
झारखंड समन्वय समिति को हर महीने बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा करनी थी. चार महीने गुजर गये, समिति की एक भी बैठक नहीं हुई. समन्वय समिति के चार सदस्यों को मंत्री का दर्जा मिला है
राज्य में विकास की संभावना तलाशने व सरकार के साथ विकास योजनाओं को लेकर समन्वय के लिए उच्चस्तरीय समिति बनी. राज्य सरकार ने झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन की अध्यक्षता में समन्वय समिति का गठन किया. इसमें श्री सोरेन सहित नौ सदस्य व विशेष आमंत्रित सदस्य बनाये गये. सरकार के शामिल घटक दलों के आला नेताओं को इसमें शामिल किया गया.
आपके शहर में
समन्वय समिति को हर महीने बैठक कर विकास योजनाओं की समीक्षा करनी थी. चार महीने गुजर गये, समिति की एक भी बैठक नहीं हुई. समन्वय समिति के चार सदस्यों को मंत्री का दर्जा मिला है. इस समिति में झामुमो से विनोद पांडेय, फागु बेसरा, योगेंद्र महतो व डॉ सरफराज अहमद सदस्य बनाये गये हैं.
वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ ऋ-राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम व बंधु तिर्की भी इस कमेटी में हैं. राजद से मंत्री सत्यानंद भोक्ता को कमेटी का सदस्य बनाया गया है. कमेटी का कार्यकाल तीन वर्षों का है.
-
समन्वय समिति जनाकांक्षी योजनाओं को लेकर समय-समय पर सरकार को परामर्श देगी
-
मजदूरों का पलायन रोकने के लिए विकास योजना बनाने में सलाह देना
-
उपलब्ध संसाधनों के आधार पर विकास योजना पर सरकार के साथ समन्वय बनाना
कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झामुमो नेता विनोद पांडेय, फागु बेसरा, योगेंद्र महतो
कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम, सत्यानंद भोक्ता व बंधु तिर्की
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए