पेट्रोल-डीजल की कीमतों में वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हल्ला बोल, मोदी सरकार पर साधा निशाना

Author : Panchayatnama Published by : Prabhat Khabar Updated At : 29 Jun 2020 2:06 PM

विज्ञापन

रांची : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने आज राजधानी रांची के राजभवन के समक्ष धरना दिया. इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई. पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया.

विज्ञापन

रांची : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के खिलाफ झारखंड कांग्रेस ने आज राजधानी रांची के राजभवन के समक्ष धरना दिया. इस दौरान केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की गई. पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सह खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने धरना दिया.

केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोल

पेट्रोल-डीजल के दाम से वृद्धि के खिलाफ झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में आज राजभवन के समक्ष धरना दिया गया. धरना पर बैठे कांग्रेस नेताओं ने पोस्टर के जरिए केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ हल्ला बोला. उन्होंने कहा कि तेल की बढ़ती कीमत की मार झेलने को जनता मजबूर है. लगातार पेट्रोल व डीजल के दाम बढ़ रहे हैं. ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जवाब देना चाहिए.

पेट्रोल से अधिक डीजल की कीमत

पोस्टर के जरिए कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल किया है कि देश के इतिहास में पहली बार डीजल की कीमत पेट्रोल से अधिक हुई है. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है. मोदी जी को जवाब देना चाहिए. धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव, आलोक दुबे, अजय नाथ शाहदेव समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद थे.

शहीदों को सलाम

इससे पहले 26 जून को झारखंड कांग्रेस की ओर से शहीदों को सलाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. इस कार्यक्रम के तहत राज्य मुख्यालय, जिला और प्रखंड मुख्यालयों में शहीद स्मारक, महात्मा गांधी की प्रतिमा या अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा के समक्ष पार्टी नेताओं ने धरना दिया. इस दौरान भारत-चीन की सीमा पर शहीद हुए वीर जवानों की याद में मौन कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Panchayatnama

लेखक के बारे में

By Panchayatnama

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola