झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ नाराज नेताओं ने खोला मोर्चा, कई कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना

Updated:
विज्ञापन

कांग्रेस के विक्षुब्ध नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू के साथ कई नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं. बोकारो से वर्तमान कमेटी में सचिव पद से इस्तीफा देनेवाले साधुशरण गोप ने कहा कि आला नेताओं से मिलकर इनकी कार्यशैली बतायी जायेगी

विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस का विवाद गहराता जा रहा है. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के खिलाफ दो दर्जन से ज्यादा नेताओं ने मोर्चा खोल दिया है. रविवार को विभिन्न जिलों के नेता व कार्यकर्ता दिल्ली के लिए रवाना हुए. सभी दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित आला नेताओं से मिलकर प्रदेश अध्यक्ष की शिकायत करेंगे और प्रदेश अध्यक्ष को हटाने की मांग करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

कांग्रेस के विक्षुब्ध नेता आलोक कुमार दुबे, लाल किशोर नाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता छोटू के साथ कई नेता दिल्ली पहुंच रहे हैं. बोकारो से वर्तमान कमेटी में सचिव पद से इस्तीफा देनेवाले साधुशरण गोप ने कहा कि आला नेताओं से मिलकर इनकी कार्यशैली बतायी जायेगी. राजेश ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष के योग्य नहीं हैं. जननेता को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष होना चाहिए़. वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष मैनेजर हो सकते हैं, लेकिन अध्यक्ष नहीं.

बोकारो से छह लोगों ने जिलाध्यक्ष के लिए इंटरव्यू दिया, लेकिन किसी का चयन नहीं हुआ. बाहर से लाकर अध्यक्ष बनाया गया. ये पार्टी का कायदा कानून नहीं मानते हैं. खरसांवा के कांड्रा से पार्टी नेता होनी सिंह मुंडा ने कहा कि वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को हटाने से ही पार्टी बचेगी. आरपीएन सिंह खुद भाजपा में चले गये, लेकिन वह अयोग्य प्रदेश अध्यक्ष थोप गये हैं.

जमशेदपुर की अनामिका सरकार ने कहा कि संगठन में महिलाओं को दरकिनार किया जा रहा है. महिलाओं के बीच कांग्रेस की लोकप्रियता खत्म हो रही है़ प्रदेश अध्यक्ष ने महिला कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर दिया है. दिल्ली जा रहे बोकारो के संजय लाल पासवान ने कहा कि उनको बेस्ट जिलाध्यक्ष का अवार्ड मिल चुका है.

इसके बावजूद वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हवा-हवाई नेताओं को जगह दे रहे हैं. राज्य में किसी ट्राइबल को प्रदेश अध्यक्ष बनाना चाहिए़. आज संगठन में जमीनी कार्यकर्ता अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि हमारे साथ 20 से 25 लोग दिल्ली जा रहे हैं. दूसरे जिला से भी कई लोग दिल्ली पहुंच रहे हैं. हम आलाकमान को सभी तथ्यों से अवगत करायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola