शादी की सालगिरह पर हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन का देखें खालिस पंजाबन लुक

Updated:
विज्ञापन

कल्पना सोरेन कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं. लेकिन, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति लगातार देखी जा रही हैं. वर्ष 2019 के चुनाव में जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई में यूपीए की सरकार बनी, तब वह हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गयीं थीं.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया में हैं. पीली ड्रेस में वह स्वर्ण मंदिर में मत्था टेकने पहुंचीं थीं. स्वर्ण मंदिर में कल्पना सोरेन का खालिस पंजाबन लुक सामने आया था. वह हेमंत सोरेन के साथ पिछले दिनों स्वर्ण मंदिर गयीं थीं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

स्वर्ण मंदिर में उन्होंने मत्था टेका और पंगत में बैठकर लंगर भी छका. हेमंत सोरेन ने भी पंगत में बैठकर लंगर खाया. मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेककर झारखंडवासियों की सुख, शांति, समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना की.

undefined

कल्पना सोरेन कभी राजनीति में सक्रिय नहीं रहीं. लेकिन, हेमंत सोरेन के मुख्यमंत्री बनने के बाद सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनकी उपस्थिति लगातार देखी जा रही हैं. वर्ष 2019 के चुनाव में जब झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की अगुवाई में यूपीए की सरकार बनी, तब वह हेमंत सोरेन के साथ दिल्ली गयीं थीं.

undefined

दिल्ली में हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन ने तत्कालीन राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की थी. कल्पना ने कुछ देर तक प्रणब दा के साथ बातचीत भी की थी. हेमंत सोरेन अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रण देने प्रणब दा के पास गये थे.

undefined

पिछले वर्ष 15 नवंबर को राजधानी रांची के मोरहाबादी में झारखंड स्थापना दिवस का मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ था. इस कार्यक्रम में दिशोम गुरु शिबू सोरेन के अलावा कल्पना सोरेन ने भी शिरकत की थी. वह मंच पर भी नजर आयीं थीं और नियुक्ति पत्र भी बांटा था.

undefined

कल्पना सोरेन का सोरेन परिवार में अलग रुतबा है. वह पूरे परिवार का ख्याल रखतीं हैं. दिशोम गुरु शिबू सोरेन को जब बृहस्पतिवार को सांस लेने में तकलीफ हुई, तो उनकी बहू कल्पना सोरेन ही उन्हें लेकर ओरमांझी स्थित मेदांता अस्पताल पहुंचीं और एडमिट करवाया.

undefined

हर साल हेमंत सोरेन और कल्पना सोरेन की शादी की सालगिरह पर उनकी तस्वीरें सामने आतीं हैं. इस बार इस दंपती ने शादी की सालगिरह पर चंडीगढ़ स्थित प्रसिद्ध स्वर्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की.

undefined

सोशल मीडिया पर हेमंत सोरेन के साथ कल्पना सोरेन को सर्च करेंगे, तो देवघर स्थित बाबाधाम मंदिर में बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक करती नजर आयेंगी. इस तस्वीर में कल्पना सोरेन ने साड़ी पहन रखी है. सिर पर चंदन लगा रखा है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola