झारखंड : मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने 2,454 अभ्यर्थियों को दिया नियुक्ति पत्र

चंपाई सोरेन, सत्यानंद भोक्ता और बादल पत्रलेख ने बांटे नियुक्ति पत्र.
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजधानी रांची में 2,454 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने गुरुवार (7 मार्च 2024) को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया.
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजधानी रांची में 2,454 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया. मुख्यमंत्री ने गुरुवार (7 मार्च 2024) को रांची के धुर्वा स्थित शहीद मैदान में आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र का वितरण किया.
किन लोगों को मिला नियुक्ति पत्र
- 1250 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों
- 1500 कनीय अभियंताओं
- 34 खान निरीक्षकों
- 15 पाईपलाइन निरीक्षकों
- 55 स्ट्रीट लाईट निरीक्षकों

मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने झारखंड के 1250 उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षकों तथा 1500 कनीय अभियंता, 34 खान निरीक्षक, 15 पाईपलाइन निरीक्षक, 55 स्ट्रीट लाईट निरीक्षक को नियुक्ति पत्र वितरित किया.

राज्यस्तरीय नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में विभिन्न पदों पर नवनियुक्त अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र वितरण का वितरण करने के बाद चंपाई सोरेन ने मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जमकर लताड़ लगाई.

चंपाई सोरेन ने हेमंत सोरेन को जेल भेजने के लिए साजिश रचने का आरोप केंद्र सरकार और भाजपा पर लगाए. कहा कि हेमंत सोरेन की ओर से जनता के लिए शुरू की गई कल्याणकारी योजनाओं की वजह से भाजपा परेशान थी.

उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में झारखंड में महागठबंधन (झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन) की सरकार बनी. इसके तुरंत बाद कोरोना संकट आ गया. लेकिन, हेमंत बाबू के नेतृत्व वाली सरकार ने किसी को भूख से नहीं मरने दिया.

जब अचानक लॉकडाउन लगा दिया गया, तो लोग जहां थे वहीं रह गए. कोई कहीं आ-जा नहीं सकता था. ऐसे समय में हेमंत सोरेन की सरकार ने ट्रेन और हवाई जहाज से झारखंड के लोगों को उनके घर लाने की व्यवस्था की. गरीबों के लिए मुफ्त अनाज की व्यवस्था की.

चंपाई सोरेन ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार ने किसानों की कर्जमाफी की. छात्र-छात्राओं के लिए स्कॉलरशिप प्रोग्राम शुरू किए. गरीब और पिछड़े वर्ग के बच्चे उच्च शिक्षा से वंचित न रह जाएं, इसके लिए गुरुजी क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की. गरीब परिवार के स्टूडेंट्स प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर सकें, इसके लिए फ्री कोचिंग योजना शुरू की.

सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए हेमंत बाबू की सरकार ने आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम की शुरुआत की. इसके तहत अधिकारियों को पंचायत स्तर तक जाना पड़ा. अधिकारियों ने वहां जाकर लोगों के आवेदन लिए. अब उन आवेदनों के आधार पर लोगों को योजना का लाभ दिया जा रहा है.

झारखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना का पैसा देने से मना कर दिया. ऐसे में हेमंत सोरेन की सरकार ने अपने खर्च पर झारखंड के लोगों को पक्का मकान देने का फैसला किया. इसके लिए अबुआ आवास योजना की शुरुआत की गई.

उन्होंने कहा कि 30 लाख से अधिक आवेदन आए हैं. हमारी सरकार 20 लाख लोगों को अबुआ आवास की सौगात देगी. हजारों लोगों को अबुआ आवास स्वीकृति पत्र दिया जा चुका है. उनके खाते में इसकी पहली किस्त भी भेजी जा चुकी है. वर्ष 2027 तक 20 लाख लोगों को अबुआ आवास देने का लक्ष्य है. इसका पूरा खर्च झारखंड सरकार वहन करेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




