Jharkhand Chunav 2024: हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग पहुंची BJP, JMM ने बाबूलाल पर लगाया ये आरोप

Updated:
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन और बाबूलाल मरांडी (बाएं से दाएं)

Jharkhand Chunav 2024 : झारखंड में दूसरे चरण के मतदान हो चुके हैं. लेकिन अब तक वार-पलटवार नहीं थमा है. बीजेपी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत की है तो वहीं झामुमो ने बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन करने का आरोप लगाया है.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024 : बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को चुनाव आयोग पहुंच कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. साथ ही मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा के खिलाफ भी कार्रवाई करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन

हेमंत पर साइलेंट पीरियड में बाबूलाल मरांडी के पुराने वीडियो पोस्ट करने का आरोप

बीजेपी नेता सुधीर श्रीवास्तव ने बताया कि दूसरे चरण के चुनाव के दौरान दिन के लगभग 11 बजे मुख्यमंत्री ने बाबूलाल का पुराना वीडियो अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया. जबकि, साइलेंस पीरियड चल रहा था.  भाजपा ने मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा, बोकारो के डीएसपी आलोक रंजन के खिलाफ भी शिकायत की.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

झामुमो ने गिरिडीह डीसी को पत्र लिखकर धनवार से बीजेपी प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है. झाम���मो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा है कि प्रत्याशी द्वारा मतदान के दौरान अपनी तस्वीर खिंचवा कर सार्वजनिक की गयी, जो आदर्श चुनाव आचार संहिता के विरुद्ध है. 

Also Read: झारखंड में फिर होगी हेमंत सोरेन की वापसी या खिलेगा कमल, देखें 2019 कितने सही साबित हुए थे एग्जिट पोल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola