ePaper

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के CEO के रवि कुमार बोले, 13634 लाइसेंसी आर्म्स हुए हैं जमा, कितने हैं लाइसेंसी हथियार?

Updated at : 02 Nov 2024 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकारों को जानकारी देते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

पत्रकारों को जानकारी देते झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार

Jharkhand Chunav 2024: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि विधानसभा चुनाव-2024 शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर राज्य में हथियार जमा कराए जा रहे हैं. अब तक 13,634 लाइसेंसी आर्म्स जमा हुए हैं.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर 13,634 लाइसेंसी आर्म्स जमा कराए गए हैं. 1,354 लाइसेंसधारियों को आवेदन के बाद जमा करने से छूट दी गयी है. राज्य में 16,696 लाइसेंसी हथियार हैं. आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक कुल 135.70 करोड़ की अवैध सामग्री और कैश की जब्ती की गयी है. आदर्श चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के मामले में अब तक कुल 24 प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. उन पर नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है. वे शनिवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर रहे थे.

1,354 लाइसेंसधारियों को जमा करने से दी गयी है छूट

सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष, स्वतंत्र और भयरहित मतदान को लेकर लगातार चौकसी बरत रहा है. इसी के तहत झारखंड के लाइसेंसी हथियारों को जमा कराने की प्रक्रिया चल रही है. वर्तमान में राज्य में 16,696 आर्म्स लाइसेंस हैं, जिनमें से 13,634 आर्म्स जमा हो चुके हैं. 40 लाइसेंस ब्लॉक किए गए हैं. 487 लाइसेंस को कैंसिल कर जमा कराया गया है और 1,354 लाइसेंस धारकों को उनके आवेदन के बाद जमा करने से छूट दी गयी है.

होम वोटिंग की चल रही तैयारी

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने बताया कि राज्य में 44,015 सर्विस वोटर के ट्रांसमिशन की प्रक्रिया पूरी हो गयी है. पहले चरण के चुनाव में 28,471 और दूसरे चरण में 15,544 सर्विस वोटर हैं. उन्होंने बताया कि होम वोटिंग की तैयारी चल रही है. वोटर ऑन इलेक्शन ड्यूटी के पोस्टल वोटिंग की प्रक्रिया 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी. झारखंड में पहले चरण का मतदान 13 नवंबर को है, जबकि दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को है. 23 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी.

Also Read: जगरनाथ महतो के दम पर डुमरी बना झामुमो का गढ़, 4 चुनावों में हर बार जीते बेबी महतो के पति

Also Read:Jharkhand Chunav: दक्षिणी छोटानागपुर की इन विधानसभा सीटों पर कभी नहीं हारी भाजपा

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola